अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 12 टीमें मैदान में उतरीं

आयोजन को लेकर श्रीमाली समाज में दिखा विशेष उत्साह

अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 12 टीमें मैदान में उतरीं

श्रीमाली ब्राह्मण समाज युवा संगठन के द्वारा नाथद्वारा में किया जा रहा है दो दिवसीय आयोजन

आयोजन को लेकर श्रीमाली समाज में दिखा विशेष उत्साह

राजसमंद। जिले में प्रभु श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में श्रीमाली ब्राह्मण समाज युवा संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को नगर के लाल बाग स्थित दामोदर लाल महाराज खेल स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों से आई कुल 12 टीमों ने भाग लिया।


दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गुलाब शंकर दुर्गावत ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र दवे, विशिष्ट न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय प्रतापगढ़ थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में मदन श्रीमाली (करोली), रामचंद्र श्रीमाली, पुरुषोत्तम श्रीमाली, पृथ्वीराज श्रीमाली, नारायण त्रिवेदी, दयाशंकर श्रीमाली तथा युवा संगठन अध्यक्ष पूरण प्रकाश श्रीमाली मंचासीन रहे।


समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र दवे द्वारा पहली गेंद फेंककर किया गया, वहीं समाज अध्यक्ष गुलाब शंकर दुर्गावत ने बल्लेबाजी कर खेल का आगाज किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।


प्रतियोगिता में श्रीजी नाईटराइडर (नाथद्वारा), गरुड़ा मेवाड़ (उदयपुर), दवे एक्सपोर्ट्स (उदयपुर), बांसवाड़ा बैटलर्स (बांसवाड़ा), यूनाइटेड ब्रदर्स, अवधूत (जालोर), युवा संगठन (नाथद्वारा), एसबीएस सूरत, टाइटंस, प्रिस एंटरप्राइज़ (उदयपुर), बगोल रॉयल्स (बगोल) एवं लीजेंड्स सहित कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं।


सभी लीग एवं प्रारंभिक मुकाबले 8-8 ओवर के खेले जा रहे हैं, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले रविवार को आयोजित किए जाएंगे।


प्रतियोगिता में अंपायर की जिम्मेदारी कपिल पुरोहित, विमल सालवी एवं पूरण सिंह राजपूत निभा रहे हैं, जबकि लक्षित स्कोरर की भूमिका में हैं।


इस दौरान युवा संगठन के अध्यक्ष पूरण प्रकाश श्रीमाली, हितेश श्रीमाली, ऐश्वर्य श्रीमाली, नितिन श्रीमाली, योगेश श्रीमाली, कपिल श्रीमाली, चंद्रेश श्रीमाली, महेश श्रीमाली, दीपक श्रीमाली सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं का संचालन करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


युवा संगठन के इस प्रथम बड़े सामाजिक आयोजन को समाजजनों का भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन, खेल प्रेमी एवं दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर श्रीमाली समाज में विशेष उत्साह देखा गया।
Rajsamand ki awaaz 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू