''वैदिक शिक्षा'' व्यक्ति के व्यक्तित्व को बनाती है सुदृढ़ - विधायक माहेश्वरी

कसार के वैदिक संस्कार शिविर में पहुंची राजसमंद विधायक

''वैदिक शिक्षा'' व्यक्ति के व्यक्तित्व को बनाती है सुदृढ़ विधायक माहेश्वरी

संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का अद्भुत संगम

कसार के वैदिक संस्कार शिविर में पहुंची राजसमंद विधायक

राजसमंद। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्राम कसार में सनातन वैदिक शिक्षण संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित “26वें वैदिक संस्कार शिविर” में सहभागिता कर शिविर की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने वैदिक शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

विधायक माहेश्वरी ने कहा कि शिविर में शिक्षार्थी बटुकों को वैदिक संस्कारों एवं सनातन ज्ञान की शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने बताया कि वैदिक शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को सुदृढ़ बनाती है तथा समाज और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा देती है। शिविर में बटुकों द्वारा सामूहिक रूप से किए गए शुद्ध वैदिक मंत्रोच्चारण को सुनकर अत्यंत प्रसन्नता एवं आध्यात्मिक अनुभूति हुई।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान समय में जहां कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीतियों के कारण भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार भारतीय संस्कृति, शिक्षा और संस्कारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सनातन वैदिक शिक्षण संस्थान ट्रस्ट को इस अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी तथा आयोजन समिति एवं प्रशिक्षकों द्वारा दिए गए आत्मीय आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू