संदेश

अगस्त, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मनुष्य का हदय ही होता है सच्चा देवालय-संत रमताराम महाराज

चित्र
  कुरज के श्रीरामद्वारा परिसर में भक्तमाल कथा में प्रवचन देते हुए संत व उपस्थित श्रद्वालुगण। मनुष्य का हदय ही होता है सच्चा देवालय-संत रमताराम महाराज                                              कुरज में भक्तमाल कथा का आयोजन कुंवारिया। संत रमताराम रामस्नेही ने कहा कि व्यक्ति का हदय ही सच्चा देवालय होता है। हदय की पवित्रता को जीवन में अपना ले तो व्यक्ति कल्याण के मार्ग पर स्वत ही आगे बढता चला जाएगा। उन्होने समीपवर्ती कुरज के श्रीरामद्वारा पसिर में चातुर्मास के पावन अवसर पर निरंतर चल रहे भक्तमाल कथा में सदगुरू कबीर साहेब के जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कबीर दास जी ने इस धरा धाम पर राम नाम की अलख जगाई एवं नाना प्रकार के मत, पंथ, संप्रदाय, मजहब आदि में फैले पाखंडवाद का खंडन किया। पक्षपात रहित होकर सभी को एक जैसा ज्ञान प्रदान करते हुए सार्वभौम परमात्मा की सत्ता को प्रतिपादित किया। संत रमताराम ने कहा कि कबीर दास जी ने सदेव मानवता की सेवा को श्रेष्ठ धर्म बत...

प्रतीक्षालय में निराश्रित मवेशियों व शराबियों का लगा रहता है जमघट

चित्र
  कुंवारिया यात्री प्रतीक्षालय में श्रमदान करते हुए कार्यकर्ता तथा प्रतीक्षालय के समीप पड़ी हुई शराब की बोतले।  प्रतीक्षालय में निराश्रित मवेशियों व शराबियों का लगा रहता है जमघट  यात्रियों को होती है परेशानी  युवा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करके प्रतीक्षालय की करी सफाई  कुंवारिया। कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय वर्तमान में निराश्रित मवेशियों व शराबियों का आश्रय स्थल बन गया है।  बस स्टैंड निवासी मनोज सेन, रामलाल कीर, मनोहर खटीक, रजत कीर, तुलसीराम, ओम प्रकाश, गौपाल, किशन लाल, विनोद कुमार आदि ने बताया कि बस स्टैंड पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय में सुरक्षा जाली नहीं होने के कारण निराश्रित मवेशी प्रतीक्षालय में घुस जाते हैं तथा चारों ओर मल-मूत्र कर देते हैं जिससे यात्रियों को प्रतीक्षालय में बैठना मुश्किल हो जाता है। युवा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रतीक्षालय में शाम ढलते ही शराबियों का भी जमघट लग जाता है जिसके कारण यात्रियों को प्रतीक्षालय में खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है। युवा कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन शराबियों से प्रतिक्षालय में शराब नहीं पीने ...

अंतिम यात्रा में ग्रामीण कीचड़ व पानी से होकर गुजरने को विवश

चित्र
जाटियाखेड़ा गांव में रास्ते पर फैला कीचड़ तथा पानी भरे हुए रास्ते से होकर शवयात्रा निकालते हुए ग्रामीण।    अंतिम यात्रा में ग्रामीण कीचड़ व पानी से होकर गुजरने को विवश  जाटियाखेड़ा गांव के रास्तों पर कीचड़ की भरमार  तोड़ी गई सीसी सडक़ की एक साल बाद भी नहीं ली सूध अंधेरे में रास्ते से गुजरने के दौरान जहरीले जीव जंन्तुओं का बना रहता है डर  कुंवारिया। समीपवर्ती पनोतिया ग्राम पंचायत क्षेत्र के जाटियांखेड़ा गांव के रास्तों पर वर्तमान में कीचड़ की भरमार बनी हुई है, जिसके कारण ग्रामीणों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।  जाटियाखेड़ा गांव जो कि करीब 12 सौ की आबादी का गांव है उसके बाद भी गांव के अधिकांश मोहल्ले में सडक़ों पर कीचड़ का साम्राज्य बना हुआ है। गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव में हर मोहल्ले में कीचड़ ही कीचड़ फेला हुआ है। वर्तमान ग्राम पंचायत के इस कार्यकाल में एक भी मोहल्ले में कंक्रीट तक नहीं हुई है। गांव में पेयजल के लिए भुमिगत पाईप लाइन बिछाने के लिए करिबन एक वर्ष पूर्व हर मोहल्ले के रास्ते को खोद दिया उसे  वापस सही नही किया गया...

नैत्र चिकित्सा शिविर में उमडे ग्रामीण

 नैत्र चिकित्सा शिविर में उमडे ग्रामीण शिविर में १७८ ग्रामीणों की जांच व ७ का हुआ ओपरेशन के लिए चयन कुंवारिया। महावीर इंटरनेशनल कुंवारिया के तत्वाधान में अलख नयन मंदिर नेत्र चिकित्सालय द्वारा मंगलवार को निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन 9 बजे से दोपहर को 1 तक रखा गया।  महावीर इंटरनेशनल सचिव गौतम ओस्तवाल ने बताया शिविर में नेत्र रोगियों की जांच ऑपरेशन दवाइयां सभी निशुल्क थी। शिविर में १78 ओपीडी हुई व 7 व्यक्तियों को ऑपरेशन के लिए उदयपुर ले जाया गया। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी सोहनलाल पीपाड़ा, पूर्व सरपंच यशोदा देवी पोरवाल, साधना पोखरना रिजन फॉर हेल्थ एंड डेप्युटी डायरेक्टर राजेंद्र पोखरना, रीजन फॉर कोषाध्यक्ष विजय प्रकाश पीपाड़ा, संस्थान अध्यक्ष बलवंत ओस्तवाल, देवेंद्र तातेड, ललित कच्छारा, मनोज गोड़, राकेश सिरोहिया, पंकज तातेड, जितेंद्र ओस्तवाल, यशवंत पीपाडा, कालु सालवी और अलख नयन के डॉक्टर एवं स्टाफ आदि उपस्थित थे।