भगवान ऋषभदेव के जन्म दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
वणाई उमावि में निबंध, पोस्टर और चार्ट प्रतियोगिता हुई भगवान ऋषभदेव के जन्म दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन विद्यालय में निबंध, पोस्टर और चार्ट प्रतियोगिता हुई वणाई उमावि में हुआ आयोजन राजसमंद। समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वणाई में गुरूवार को जैन धर्म के प्रवर्तक देवाधिदेव भगवान ऋषभ देव के जन्म दिवस और दीक्षा कल्याणक दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रभारी गणेश कुमावत ने बताया कि भगवान ऋषभ देव के जीवन पर पर विद्यालय में निबंध, पोस्टर और चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें निबंध प्रतियोगिता में नीतू कुंवर, आकांक्षा प्रजापत, नीतु ढोली, लोकेश सेन, होकम सिंह राठौड़, कोमल सेन, दुर्गेश गुर्जर ने श्रेष्ठ निबंध लिखे। पोस्टर प्रतियोगिता में वीरेन्द्र सिंह, दुर्गेश गुर्जर राठौड़,माया, जमना गमेती, राधा सेन, काव्या प्रजापत, दिव्या गुर्जर ने श्रेष्ठ पोस्टर बनाए। चार्ट और चित्रकला प्रतियोगिता में माया भील, दिव्या गुर्जर, राजेंद्र सिंह अनिता सालवी, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह राठौड़, पूजा गुर्जर कन्हैया लाल सेन, अशोक सेन, किशन गुर्जर,...