अंतिम यात्रा में ग्रामीण कीचड़ व पानी से होकर गुजरने को विवश

जाटियाखेड़ा गांव में रास्ते पर फैला कीचड़ तथा पानी भरे हुए रास्ते से होकर शवयात्रा निकालते हुए ग्रामीण। 



 

अंतिम यात्रा में ग्रामीण कीचड़ व पानी से होकर गुजरने को विवश 

जाटियाखेड़ा गांव के रास्तों पर कीचड़ की भरमार 

तोड़ी गई सीसी सडक़ की एक साल बाद भी नहीं ली सूध

अंधेरे में रास्ते से गुजरने के दौरान जहरीले जीव जंन्तुओं का बना रहता है डर 

कुंवारिया। समीपवर्ती पनोतिया ग्राम पंचायत क्षेत्र के जाटियांखेड़ा गांव के रास्तों पर वर्तमान में कीचड़ की भरमार बनी हुई है, जिसके कारण ग्रामीणों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। 

जाटियाखेड़ा गांव जो कि करीब 12 सौ की आबादी का गांव है उसके बाद भी गांव के अधिकांश मोहल्ले में सडक़ों पर कीचड़ का साम्राज्य बना हुआ है। गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव में हर मोहल्ले में कीचड़ ही कीचड़ फेला हुआ है। वर्तमान ग्राम पंचायत के इस कार्यकाल में एक भी मोहल्ले में कंक्रीट तक नहीं हुई है। गांव में पेयजल के लिए भुमिगत पाईप लाइन बिछाने के लिए करिबन एक वर्ष पूर्व हर मोहल्ले के रास्ते को खोद दिया उसे  वापस सही नही किया गया जिससे गांव के मोहल्लो में हालत बद से बदत्तर बन गए है।

जाटियांखेड़ा गांव के युवा ग्रामीण मुकेश जाट, नारायण लाल जांगिड़, कैलाश जाट, सुरेश सुथार, शंकर लाल जाट, जगदीश वैष्णव, देव सुथार आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्रयाप्त नालियां अभाव है। गांव के अधिकांश मोहल्लों में रास्तो पर कीचड़ व पानी भरा रहने से आए दिन वाहन चालक किचड में फिसल कर गिरते है। गांव के मोहल्लों में रास्तो पर किचड व पानी जमा होने से मच्छरों की भरमार रहती है जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव के मोक्षधाम वाले मार्ग में घुटनो तक पानी भरा रहता है। ग्रामीणों के खेतों में जाने का भी यही मार्ग है ऐसे में ग्रामीणों को भारी परेशानी रहती है। गांव के मोक्षधाम में कोई टीनशेड या चद्दर नहीं लगा रखे है। मोक्षधाम में कोई भी पक्का निर्माण कार्य नही है जिससे आम जन को अंतिम संस्कार के दौरान भारी परेशानी रहती है।

 गांव के भीलवाडी मोहल्ले में युवक के निधन होने पर उसकी अंतिम यात्रा घुटनों तक भरे हुए पानी में से होकर निकालने को विवश हुए थे। मोक्षधाम में टीनशेड नहीं होने से खुले आसमान तले बारिश की टिपटिप में बड़ी मुश्किल से दाह संस्कार की प्रक्रिया हो पाती है। जाटियांखेड़ा गांव के युवा ग्रामीणों ने गांव की सडक़ों की सूध लेने व मोक्षधाम में टीनशेड बनाने की मांग की है।

रात में अंधेरे रास्ते से गुजरने को विवश ग्रामीण

जाटियाखेडा गांव में रात के समय में रोड लाईट की व्यवस्था नहीं होने से गांव में अंधेरे में रास्ते से गुजरने के दौरान जहरीले जीव जंन्तुओं का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने गांव के प्रमुख रास्तो पर रोडलाईटों की व्यवस्था करने की मांग की है।  

इस बारे में पनोतिया सरपंच गोमी देवी गुर्जर ने बताया कि जाटियाखेडा गांव में पाईप लाईन बिछाने के दौरान तोडी गई सडक की मरम्मत कराने के लिए ठेकेदार को पाबंद कराया जाएगा। गांव में जहा पर नालिया बनानी शेष है वहा पर नालिया बनाने व रोड लाईट लगाने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। गांव की मोक्षधाम की भुमि निजी खातेदारी में है अगर भुमि मालिक भुमि को जनहित के लिए सरेडंर कर दे तो वहा पर टीनशेड बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाऐगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू