संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के नए युग का सूत्रपात- विधायक माहेश्वरी

चित्र
राजसमंद  विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित अन्य महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से  की  भेंट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के नए युग का सूत्रपात-   विधायक माहेश्वरी राजसमंद  विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित अन्य महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से  की  भेंट राजसमंद । विधायक  राजसमंद   दीप्ति माहेश्वरी   ने राजस्थान में महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कार्यों और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। विधायक ने कहा कि प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाना महिला कल्याण की दिशा में सरकार का सबसे महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम है। राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही सम्पन्न होने के पश्चात विधायक दीप्ति माहेश्वरी सहित अन्य महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट की। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि राजस्थान की मातृशक्ति आज विकास ,  सुशासन और सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि माननीय म...

रेलमगरा में कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र (Agricultural Research Sub-Station) स्थापित करने की मांग विधानसभा में उठाई

चित्र
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने किसानों के हित में रखी प्रभावी पैरवी रेलमगरा में कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र (Agricultural Research Sub-Station) स्थापित करने की मांग विधानसभा में उठाई नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने किसानों के हित में रखी प्रभावी पैरवी राजसमंद ।  विधायक नाथद्वारा विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान विधानसभा में मांग संख्या 46 (कृषि विभाग) पर चर्चा के दौरान रेलमगरा क्षेत्र में कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र (Agricultural Research Sub-Station) स्थापित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। विधानसभा में अपनी बात रखते हुए विधायक मेवाड़ ने कहा कि नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र मुख्यतः कृषक प्रधान क्षेत्र है तथा वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार रेलमगरा क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 1,31,800 है, जिनमें अधिकांश लोग कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर हैं। इसके बावजूद पूरे जिले में एक भी कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र स्थापित नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलमगरा क्लाइमेट जोन-4 में आता है, जहां पर्याप्त वर्षा, उपजाऊ भूमि एवं सिंचाई की संभावनाएं उपलब्ध हैं। यदि सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए तो लग...

युवा शक्ति को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान देता राजस्थान का बजट ~ विधायक माहेश्वरी

चित्र
युवा शक्ति को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान देता राजस्थान का बजट ~   विधायक माहेश्वरी राजसमंद ।  विधायक  राजसमंद  दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान सरकार का वर्ष  2026-27  का बजट प्रदेश की युवा शक्ति को सशक्त ,  सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है ,  बल्कि युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित कर उन्हें “रोजगार मांगने वाले से रोजगार देने वाला” बनाने का स्पष्ट विजन प्रस्तुत करता है। विधायक माहेश्वरी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत  1  लाख युवाओं को  ₹10  लाख तक के ऋण पर  100  प्रतिशत ब्याज अनुदान उपलब्ध कराने हेतु  ₹1000  करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। यह ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति और लघु उद्योगों को गति देगा। साथ ही नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना में ऋण सीमा  ₹50  लाख से बढ़ाकर  ₹1  करोड़ किए जाने तथा ‘लखपति दीदी’ योजना में ऋण सीमा वृद्धि से ग्रामीण एवं महिला उद्यम...

अंत्योदय की भावना को साकार करता जनकल्याणकारी बजट - विधायक माहेश्वरी

चित्र
अंत्योदय की भावना को साकार करता जनकल्याणकारी बजट -   विधायक माहेश्वरी राजसमंद ।    विधायक  राजसमंद  दीप्ति माहेश्वरी   ने राजस्थान सरकार के बजट को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को मूर्त रूप देने वाला दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग ,   युवा ,  किसान ,  महिला एवं वंचितों के सर्वांगीण उत्थान के लिए समर्पित है तथा प्रदेश को विकास की नई दिशा प्रदान करेगा। विधायक माहेश्वरी ने राजसमंद झील की दायीं एवं बायीं मुख्य नहर के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्निर्माण हेतु  50  करोड़ रुपये के प्रावधान को किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि इससे सिंचाई तंत्र सुदृढ़ होगा ,  कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि अन्नपूर्णा माता मंदिर से दयाल शाह किला तक प्रस्तावित रोपवे तथा मुखर्जी चौराहे से द्वारकाधीश मंदिर तक एलिवेटेड रोड ,  वर्तुल मार्ग एवं पार्किंग के लिए व्यवहार्यता अध्ययन की स्वीकृति से राजसमंद ...

रेलवे विस्तार को लेकर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की सक्रिय पहल लाई रंग

चित्र
अहमदाबाद–उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, 16 तारीख से होगी शुरुआत, आगे मुंबई तक ले जाने के प्रयास रहेंगे जारी रेलवे विस्तार को लेकर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की सक्रिय पहल  लाई  रंग अहमदाबाद–उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, 16 तारीख से होगी शुरुआत, आगे मुंबई तक ले जाने के प्रयास रहेंगे जारी राजसमंद। लोकसभा राजसमंद क्षेत्र की सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ के निरंतर प्रयासों एवं सक्रिय पहल के परिणामस्वरूप मेवाड़ अंचल को आधुनिक रेल सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। सांसद द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर तथा उनसे व्यक्तिगत भेंट कर क्षेत्र की रेल आवश्यकताओं से अवगत कराया गया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद से उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की पुष्टि की। यह वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 16 से प्रारंभ होने जा रही है, जिससे मेवाड़ क्षेत्र को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल संपर्क उपलब्ध होगा। सांसद मेवाड़ ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि भविष्य में इस वंदे भारत एक्सप्रेस को उदयपुर से आग...

राजस्थान बजट स्थिर विकास और जनहित को समर्पित- विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़

चित्र
राजस्थान बजट स्थिर विकास और जनहित को समर्पित- विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ राजसमंद  । राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने इसे जिम्मेदार एवं स्थिर विकास को केंद्र में रखने वाला बजट बताया। विधायक मेवाड़ ने कहा कि बजट में कृषि एवं उद्योग दोनों क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की गंभीर चुनौतियों जैसे साइबर अपराध पर नियंत्रण, सरकारी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा स्वास्थ्य एवं बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को बजट में प्रभावी रूप से संबोधित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट प्रदेश में स्थायी विकास, बेहतर शासन व्यवस्था एवं जनकल्याण की दिशा में एक सशक्त आधार सिद्ध होगा और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

जुणदा-टपरियाखेडी संपर्क सडक़ खस्ताहाल

चित्र
रास्तों पर खड्डों की भरमार, ग्रामीण हो रहे है परेशान जुणदा-टपरियाखेडी संपर्क सडक़ खस्ताहाल  रास्तों पर खड्डों की भरमार, ग्रामीण हो रहे है परेशान बार बार अवगत कराने के बाद भी नहीं हो रहा है समाधान राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती जुणदा-टपरियाखेडी संपर्क सडक़ की हालत खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों व वाहनधारियों की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।    ग्रामीण चेतन शर्मा, नारायण लाल, रोशन लाल, राजेंद्र कुमार, देवीलाल, मोहनलाल, शंकर लाल, उदय राम, रतन लाल, विनोद कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि टपरिया खेड़ी चौराहा फोरलेन से जूणदा गांव तक की संपर्क सडक़ वर्तमान में इस कदर से क्षतिग्रस्त व खस्ताहाल हो चुकी है कि सडक़ में खडड़े हैं या खडडों में सडक़ का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। सडक़ पर बने हुए खडडों के कारण सबसे अधिक परेशान दो पहिया वाहन चालक हो रहे हैं, जो इन खडडों के कारण थोड़ा सा सन्तुलन चुकते ही वाहन से गिरकर घायल होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि खस्ताहाल सडक़ से वाहनों को गुजारने के दौरान वाहनों के भी क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा बना हुआ है।...

ग्राम उत्थान शिविर अंत्योदय व सुशासन को धरातल पर साकार करने का सशक्त माध्यम – विधायक माहेश्वरी

चित्र
ग्राम उत्थान शिविर अंत्योदय व सुशासन को धरातल पर साकार करने का सशक्त माध्यम – विधायक  माहेश्वरी राजसमंद । विधायक  राजसमंद  दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राष्ट्रवाद ,  अंत्योदय और सुशासन भारतीय जनता पार्टी के तीन महामंत्र हैं ,  और पार्टी की समस्त नीतियाँ ,  कार्यक्रम एवं अभियान इन्हीं मूल्यों पर आधारित हैं। ग्राम उत्थान शिविर अंत्योदय की भावना को साकार करने और सुशासन को जन - जन तक पहुँचाने का प्रभावी अभियान है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ग्राम भावा में कार्यकर्ताओं ,  ग्रामीणों एवं महिलाओं से संवाद कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ग्राम उत्थान के माध्यम से विकसित राजस्थान के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिया जा रहा है ,  समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो रहा है तथा शासन - प्रशासन की सेवाएँ सीधे ग्रामीणों तक पहुँच रही हैं। इससे किसानों ,  श्रमिकों ,  महिलाओं और ...

संसद में विपक्ष का व्यवहार अशोभनीय - सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

चित्र
राजसमंद सांसद मेवाड़ ने संसद परिसर में मीडिया से  की   बातचीत संसद में विपक्ष का व्यवहार अशोभनीय - सांसद मेवाड़ सांसद मेवाड़ ने की संसद में विपक्ष के व्यवहार की निंदा राजसमंद सांसद मेवाड़ ने संसद परिसर में मीडिया से  की   बातचीत    राजसमंद । सांसद  राजसमंद  महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष द्वारा संसद में किए जा रहे आचरण को अशोभनीय और अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि संसद जैसे गरिमामय लोकतांत्रिक मंच पर इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। सांसदों द्वारा ट्रेजरी बेंच तक आकर पोस्टर लहराना और हंगामा करना न केवल असहज स्थिति उत्पन्न करता है, बल्कि संसदीय परंपराओं के भी विपरीत है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी राजनीतिक दल हो, प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री होते हैं और हमारे संस्कार बड़ों का सम्मान करना सिखाते हैं। संसद में नियमों और मर्यादाओं का पालन सभी सदस्यों का दायित्व है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे सभी पक्षों की बात सुनकर नियमों के अनुसार कार्यवाही संचालित कर रहे ...

जागेटिया अध्यक्ष व पोरवाल सचिव मनोनीत

चित्र
माहेश्वरी महिला मंडल कुंवारिया की बैठक का आयोजन जागेटिया अध्यक्ष व पोरवाल सचिव मनोनीत माहेश्वरी महिला मंडल कुंवारिया की बैठक का आयोजन  बैठक में समाज के चौमुखी विकास पर हुई चर्चा  राजसमंद ।  जिले के कुंवारिया कस्बे के जगेटिया मोहल्ले में स्थित प्रभु श्री सत्यनारायण भगवान के मंदिर परिसर में सोमवार को माहेश्वरी महिला मंडल कुंवारिया की बैठक जिला प्रतिनिधि यशोदा पोरवाल, निवर्तमान अध्यक्षा फुल्ला मुन्दड़ा, सचिव ललिता मुन्दड़ा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में समाज के चहुंमुखी विकास में महिलाओं की भागीदारी विषय पर विस्तार से चर्चा करके आवश्यक निर्णय लिए गए।  आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से माहेश्वरी महिला मंडल कुंवारिया की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुनीता जागेटिया, उपाध्यक्ष लाड मुंन्दड़ा, सचिव पिंकी पोरवाल, सह सचिव सुरभि सोमानी, कोषाध्यक्ष रेखा मुंदड़ा, संगठन मंत्री प्रेम देवी जागेटिया को सर्वसम्मती से मनोनीत किया गया। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। आयोजित बैठक में माहेश्वरी महिला मंडल के संगठन में समाज की आधि...

जल सरक्षण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

चित्र
गोगाथला में ग्रामसभा का आयोजन जल सरक्षण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक गोगाथला में ग्रामसभा का आयोजन राजसमंद ।   कुंवारिया समीपवर्ती गोगाथला ग्राम पंचायत के भारत निर्माण सेवा केंद्र पर प्रशासक छोगा लाल सालवी की अध्यक्षता में जल ग्रहण एवं भूजल संरक्षण विभाग के निर्देशाअनुसार मुख्यमंत्री जल स्वालंबन तृतीय चरण की डीपीआर के संबंध में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की बैठक में प्रशासक छोगा लाल सालवी के द्वारा ग्राम सभा में आए हुए सभी ग्रामीण महिला पुरुषों को जल संरक्षण जल स्वालंबन के क्षेत्र में ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया एवं जल का पूर्णतया संचय तथा जल का सही उपयोग करते हुए भूजल संरक्षण के फायदे बताएं गए। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार बोहरा, कनिष्ठ सहायक लक्ष्मण कुमावत, नरेगा मेट रोशन लाल, सामाजिक कार्यकर्ता बंशीलाल खटीक एवं ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

विशेष योग्य जनों के सामाजिक, आर्थिक और कल्याणकारी हितों के लिए समर्पित है सरकार- विधायक माहेश्वरी

चित्र
विशेष योग्य जनों के सामाजिक ,  आर्थिक और  कल्याणकारी हितों के लिए समर्पित है  सरकार-   विधायक माहेश्वरी राजसमन्द ।   राजस्थान सरकार की विशेष योग्यजनों (दिव्यांगजनों) के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए राजसमन्द  विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना (40% या अधिक दिव्यांगता पर पेंशन) ,  स्वरोजगार हेतु ऋण/अनुदान ,  दिव्यांग छात्रवृत्ति ,  सहायक उपकरण योजना ,  और सुखद दाम्पत्य जीवन योजना (विवाह सहायता) द्वारा सरकार विशेष योग्य जनों के हितों को सुरक्षित कर रही है । विधायक ने कहा कि 2026-27 के बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और दिव्यांगों के लिए राहत का प्रावधान शामिल किया गया है ,  जिससे दिव्यांग जनों को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांगजन की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के प्रति वचनबद्धता जताई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को विशेष योग्य जनों की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए नि...

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

चित्र
12 से 18 फरवरी तक वृंदावन धाम के देवकीनंदन जी ठाकुर करेंगे भागवत कथा  फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू 12 से 18 फरवरी तक वृंदावन धाम के देवकीनंदन जी  ठाकुर करेंगे भागवत कथा  18 से 20 फरवरी को देवश्री चित्रलेखा जी द्वारा होगा दिव्य सत्संग भजन संध्या में प्रतिदिन शाम को बहेगी भक्ति की रस धारा राजसमंद  । कुंवारिया समीपवर्ती फियावड़ी गांव के देव मगरी पर विराजीत मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 11 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा। इस महोत्सव में रूद्र महायज्ञ, भागवत कथा, संतों के प्रवचन व प्रतिदिन 11 से 19 फरवरी शाम को भव्य भजन संध्या होगी। 12 से 18 फरवरी को भागवत कथा होगी। इस भागवत कथा में वृंदावन धाम के देवकीनंदन जी ठाकुर अपने मुखारविंद से कथा कहेंगे। जबकि 18 से 20 फरवरी को देवश्री चित्रलेखा जी के द्वारा दिव्य सत्संग होगा। विराट धार्मिक आयोजन में 13 से 15 फरवरी को निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डा. स्वामी कैलाशानंद जी गिरी महाराज का दिव्य आशीर्वचन होगा। आयोजन को लेकर तैयार...

व्यापारिक समझौते राष्ट्रहित में ऐतिहासिक कदम ~ विधायक माहेश्वरी

चित्र
विधायक जन संवाद केंद्र में जनसुनवाई व्यापारिक समझौते राष्ट्रहित में ऐतिहासिक कदम ~   विधायक माहेश्वरी विधायक जन संवाद केंद्र में जनसुनवाई राजसमंद   ।  विधायक  राजसमंद  दीप्ति माहेश्वरी ने विधायक जन संवाद केंद्र में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं नगर से पधारे गणमान्य नागरिकों तथा आमजन से आत्मीय मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं एवं अभावों को ध्यानपूर्वक सुना। जन संवाद के दौरान प्राप्त प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा - निर्देश प्रदान किए ,  ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके और प्रदेश सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए विधायक माहेश्वरी ने कहा कि अमेरिका एवं अन्य देशों के साथ हुए व्यापारिक समझौते नरेंद्र मोदी की “राष्ट्र प्रथम” कूटनीति की ऐतिहासिक सफलता हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसानों तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों के हितों की पूरी सुरक्षा करते हुए अमेरिका के साथ हुआ यह व्यापारिक समझौता भारत के औद्योगिक विकास को न...

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से की भेंट

चित्र
राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से की भेंट राजसमंद  ।  लोकसभा क्षेत्र  राजसमंद  की सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद भवन, नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भेंट के दौरान दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में नियमित रूप से दिव्यांगजन शिविर आयोजित करने, वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज की महिलाओं के लिए छात्रावास निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। राजसमंद  सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजनाएं समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने राजसमंद क्षेत्र में इन...