सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

मध्यप्रदेश और मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद 

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

मध्यप्रदेश और मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद 

 राजसमंद सांसद   राजसमंद  महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद भवन, नई दिल्ली में  केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राजसमंद संसदीय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन एवं जलवायु परिवर्तन से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों हेतु मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।


भेंट के दौरान क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, हरित आवरण बढ़ाने तथा सतत विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरैड के. संगमा से भी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।


सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि केंद्र और राज्यों के समन्वय से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

कुंवारिया में पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन