राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से की भेंट
राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से की भेंट
राजसमंद । लोकसभा क्षेत्र राजसमंद की सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद भवन, नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजसमंद संसदीय क्षेत्र में मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
भेंट के दौरान दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने, राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में नियमित रूप से दिव्यांगजन शिविर आयोजित करने, वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज की महिलाओं के लिए छात्रावास निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजनाएं समाज के वंचित, जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने राजसमंद क्षेत्र में इन योजनाओं के और अधिक विस्तार हेतु मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
भेंट के दौरान मंत्री ने भी राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें