संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विधायक माहेश्वरी ने पीपली आचार्यन में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

चित्र
युवा उत्साह से गूंजा पीपली आचार्यन विधायक माहेश्वरी ने  पीपली आचार्यन में  क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ युवा उत्साह से गूंजा पीपली आचार्यन राजसमंद । दाधीच युवा परिषद एवं महर्षि दाधीच जन कल्याण संस्थान  ( युवा प्रकोष्ठ )  द्वारा पीपली आचार्यन में आयोजित आरपीपीएल सत्र -1 (2026)  क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक दीप्ति माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि दधीचि के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उद्घाटन मैच के अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने स्वयं बैटिंग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उनके इस सहज एवं प्रेरणादायी कदम ने युवा खिलाड़ियों में अभूतपूर्व जोश का संचार किया।। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और समाज में एकता व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार खेल ,  शिक्षा और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। वर्तमान सरकार खेल अवसंरचना और युवाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।  विधायक माहेश्वरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं में अनुश...

सेंट पॉल्स में हुआ करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन

चित्र
करियर गाइडेंस सेमिनार में डॉ अंशुमान शर्मा ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन सेंट पॉल्स में हुआ करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन  करियर गाइडेंस सेमिनार में डॉ अंशुमान शर्मा ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन राजसमंद  ।     जिला मुख्यालय स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि सेमिनार को आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10 वीं से 11 वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का उचित मार्गदर्शन करना था । उच्च माध्यमिक स्तर के संकाय और विषय विशेष को अपनी योग्यता, शैक्षणिक प्रदर्शन और करियर विकल्पों के आधार पर सावधानीपूर्वक चुना जाना बहुत आवश्यक है । करियर गाइडेंस सेमिनार की बहुचर्चित विशेषज्ञ विभिन्न विषयों के ज्ञाता, प्रखर वक्ता और परामर्शदाता डॉ अंशुमान शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए न केवल उत्तरोत्तर कक्षाओं में उपयुक्त विषय चयन के लिए प्रेरित किया ,वरन उनका आने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी उचित मार्गदर्शन किया । साथ ही उन्होंने विद्यार्थ...