विधायक माहेश्वरी ने पीपली आचार्यन में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

युवा उत्साह से गूंजा पीपली आचार्यन

विधायक माहेश्वरी ने पीपली आचार्यन में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

युवा उत्साह से गूंजा पीपली आचार्यन

राजसमंद। दाधीच युवा परिषद एवं महर्षि दाधीच जन कल्याण संस्थान (युवा प्रकोष्ठद्वारा पीपली आचार्यन में आयोजित आरपीपीएल सत्र-1 (2026) क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक दीप्ति माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि दधीचि के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

उद्घाटन मैच के अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने स्वयं बैटिंग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उनके इस सहज एवं प्रेरणादायी कदम ने युवा खिलाड़ियों में अभूतपूर्व जोश का संचार किया।। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और समाज में एकता व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार खेलशिक्षा और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। वर्तमान सरकार खेल अवसंरचना और युवाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक माहेश्वरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं में अनुशासनसहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैजो समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखती है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियोंआयोजकों और सहयोगियों को प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पूर्व प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेश आचार्य, मंडल अध्यक्ष सोहनी देवी गुर्जर, मंडल महामंत्री लालू राम पुर्बिया, रामस्वरूप आचार्य (संभागीय अध्यक्ष, दाधीच जन कल्याण संस्थान), महावीर व्यास (संभागीय युवा अध्यक्ष), परमेश्वर आचार्य (जिला अध्यक्ष), विनोद व्यास (जिला अध्यक्ष, युवा दाधीच कल्याण संस्थान), पूरण दाधीच (युवा सचिव), श्याम लाल दाधीच, सतीश आचार्य सहित समाज के अनेक क्रिकेट प्रेमी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। विधायक ने समस्त प्रतिभागी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं सहयोगियों को प्रतियोगिता की सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू