लापस्या उमावि की उर्मिला तेली ने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को किया गौरवान्वित
विद्यालय की दस बालिकाओं ने गार्गी पुरस्कार हेतु पात्रता हासिल की लापस्या उमावि की उर्मिला तेली ने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को किया गौरवान्वित विद्यालय की दस बालिकाओं ने गार्गी पुरस्कार हेतु पात्रता हासिल की लापस्या उमावि की चार बालिकाओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर रचा इतिहास राजसमंद । अनवरत लक्ष्योन्मुखी प्रयास सफलता तय करते हैं। यही कर दिखाया कुंवारिया तहसील क्षैत्र के राउमावि लापस्या के विद्यार्थियों ने जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अब तक के सर्वश्रेष्ठ परिणाम का कीर्तिमान रच दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र शर्मा ने बतया कि आज घोषित सीनियर सैकेंडरी परीक्षा परिणाम में लापस्या उमावि के कला संकाय में कुल 32 परीक्षार्थियों में से 27 प्रथम श्रेणी रहे। प्रथम बार 4 बालिकाओं ने 90 प्रतिशत अचिवर क्लब में प्रवेश किया। सुश्री उर्मिला तेली पुत्री गोपाल लाल तेली ने 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस बार कुल 10 बालिकाओं ने गार्गी पुरस्कार हेतु पात्रता हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ला...