गरुड़ा मेवाड़ ने जीता श्रीमाली ब्राह्मण युवा शौर्य कप - 2026
फ्लड लाइट में रोमांचक मुकाबलों का हुआ समापन
गरुड़ा मेवाड़ ने जीता श्रीमाली ब्राह्मण युवा शौर्य कप - 2026
फ्लड लाइट में रोमांचक मुकाबलों का हुआ समापन
नाथद्वारा । श्रीमाली ब्राह्मण युवा शौर्य कप - 2026 का समापन सोमवार अल सुबह नगर के लालबाग स्थित दामोदर लाल महाराज खेल प्रांगण में हुआ। फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में आयोजित दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। पहले दिन 12 मुकाबले खेले गए, जबकि दूसरे दिन 4 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल 7 मैच आयोजित हुए।क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में दवे एक्सपोर्ट उदयपुर, यूनाइटेड ब्रदर्स कानोड़, श्रीयुवाम बांसवाड़ा, श्रीजी नाइट राइडर नाथद्वारा, गरुड़ा मेवाड़ उदयपुर, एसबीएस सूरत, टाइटन अहमदाबाद और अवधूत जालोर की टीमों ने शानदार खेल दिखाया।
फाइनल मुकाबला गरुड़ा मेवाड़ और दवे एक्सपोर्ट के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दवे एक्सपोर्ट ने निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 73 रन बनाए। टीम की ओर से करण श्रीमाली ने 19 गेंदों पर शानदार 36 रन बनाए। जवाब में गरुड़ा मेवाड़ ने 7.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 74 रन बनाते हुए खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच में आभास श्रीमाली को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में दवे एक्सपोर्ट के सागर दवे ने 5 मैचों में 7 विकेट लेकर “बेस्ट बॉलर” का खिताब जीता। एसबीएस सूरत के जिग्नेश दवे ने 4 पारियों में 162 रन बनाकर “बेस्ट बल्लेबाज” का पुरस्कार हासिल किया। दवे एक्सपोर्ट के विजय श्रीमाली को “बेस्ट फील्डर” चुना गया, जबकि “मैन ऑफ द सीरीज” का खिताब सागर दवे के नाम रहा।
विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी श्रीमाली ब्राह्मण समाज मेवाड़ के अध्यक्ष गुलाब शंकर दुर्गावत एवं युवा संगठन अध्यक्ष पूरण प्रकाश श्रीमाली द्वारा प्रदान की गई। अन्य पारितोषिक श्याम सुन्दर श्रीमाली, जियालाल श्रीमाली, रामचन्द्र परागोत, चन्द्रेश श्रीमाली, अशोक श्रीमाली, मदन श्रीमाली, इन्दर श्रीमाली, योगेश श्रीमाली और ललित श्रीमाली ने वितरित किए।
मेजबान टीम श्रीजी नाइट राइडर नाथद्वारा की ओर से शानदार प्रदर्शन के लिए जितेन्द्र श्रीमाली, हर्षद श्रीमाली, ऐश्वर्य श्रीमाली और नैतिक श्रीमाली की समाजजनों ने सराहना की। टूर्नामेंट में कमेंट्री की जिम्मेदारी हितेश श्रीमाली, दीपक श्रीमाली और देव श्रीमाली, मीत श्रीमाली ने निभाई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें