ओबीसी उन्नति पर मुखर हुईं विधायक माहेश्वरी

ओबीसी उन्नति पर मुखर हुईं विधायक माहेश्वरी

मंत्री ने दिया कोचिंग नियमों की समीक्षा का आश्वासन

राजसमंद । विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण एवं उन्नति के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से राज्य सरकार से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

प्राप्त उत्तर के अनुसार राजस्थान में वर्तमान में 33.25 लाख व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नियमित भुगतान किया जा रहा हैजिस पर राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह लगभग 400 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लगभग 40,000 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही हैजबकि 4,600 विद्यार्थियों को अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं पिछड़े वर्ग के युवाओं को शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



पूरक प्रश्न के माध्यम से विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राज्य सरकार से अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए विशेष कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार उन्मुख योजना प्रारंभ करने का अनुरोध भी कियाताकि युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने सदन का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि अनुप्रति कोचिंग योजना में कोचिंग संस्थाओं की सकल आय सीमा में वृद्धि के कारण राजसमंद जिले का एक भी कोचिंग संस्थान पात्रता की शर्तें पूरी नहीं कर पा रहा हैजिससे जिले के विद्यार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर सामाजिक अधिकारिता एवं न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने कोचिंग संस्थानों की पात्रता संबंधी नियमों की शीघ्र समीक्षा करवाने का आश्वासन दिया।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में लगभग 11,000 परिवारों को सहायता प्रदान की गई हैजिनमें आधे से अधिक अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में भी लगभग 45 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं।


उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के समग्र कल्याण और राजस्थान के तीव्र विकास के लिए निरंतर सक्रिय और प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

कुंवारिया में पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन