मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में  लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में  लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बताया कि मातृकुंडिया बांध के जलभराव से प्रभावित किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का अब स्थाई समाधान किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।



बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मातृकुंडिया बांध से फीट पानी बनास नदी में छोड़ा जाएगाजिससे जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण रहेगा। जल संसाधन विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से जलभराव एवं फसलों को होने वाली क्षति से बचाव के लिए तकनीकी सुझाव प्रस्तुत करेंगे।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि जल रिसाव से फसलों को बचाने के लिए बनाए गए नालों की सफाई कराई जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार नया नाला बनाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रेंच वाल का पुनर्निर्माण भी किया जाएगाताकि जल रिसाव को रोका जा सके।


बैठक में उदयपुरराजसमंद एवं भीलवाड़ा के जिला कलेक्टरकपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगरजल संसाधन एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थेजबकि भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव एवं रिसाव की समस्या के स्थाई समाधान का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि जलभराव एवं अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि पूर्व में ही वितरित की जा चुकी है।


विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूर्णतः संवेदनशील हैं और हर स्तर पर राहत एवं सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू