फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

12 से 18 फरवरी तक वृंदावन धाम के देवकीनंदन जी ठाकुर करेंगे भागवत कथा 

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

12 से 18 फरवरी तक वृंदावन धाम के देवकीनंदन जी  ठाकुर करेंगे भागवत कथा 

18 से 20 फरवरी को देवश्री चित्रलेखा जी द्वारा होगा दिव्य सत्संग

भजन संध्या में प्रतिदिन शाम को बहेगी भक्ति की रस धारा

राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती फियावड़ी गांव के देव मगरी पर विराजीत मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 11 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा। इस महोत्सव में रूद्र महायज्ञ, भागवत कथा, संतों के प्रवचन व प्रतिदिन 11 से 19 फरवरी शाम को भव्य भजन संध्या होगी। 12 से 18 फरवरी को भागवत कथा होगी।

इस भागवत कथा में वृंदावन धाम के देवकीनंदन जी ठाकुर अपने मुखारविंद से कथा कहेंगे। जबकि 18 से 20 फरवरी को देवश्री चित्रलेखा जी के द्वारा दिव्य सत्संग होगा।

विराट धार्मिक आयोजन में 13 से 15 फरवरी को निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डा. स्वामी कैलाशानंद जी गिरी महाराज का दिव्य आशीर्वचन होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।

आयोजन स्थल पर भव्य यज्ञशाला का बनाई जा रही है। आयोजन को लेकर 11 फरवरी को गणपति स्थापना एवं अनुष्ठान होगा। 12  फरवरी को शोभायात्रा व भागवत कथा प्रारम्भ होगी। 16 फरवरी को जला यात्रा हेमाद्री व मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना व यज्ञारंभ होगा। 20 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। गुरूवार को ओजस्वी वाणी से भागवत वक्ता देवकीनंदन जी ठाकुर भागवत कथा शुरू होगी। इससे पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह कथा 18 फरवरी तक चलेगी। कथा का समय दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगा।

धार्मिक आयोजन के तहत कार्यक्रम परिसर में 18 फरवरी से 20 फरवरी को देवीश्री चित्रलेखा जी द्वारा दिव्य सत्संग शाम तीन बजे से 6 बजे तक होगा। वहीं शाम को भव्य भजन संध्या होगी। इसमें 11 फरवरी को आशा वैष्णव, 12 फरवरी को जगदीश वैष्णव, राधेश्याम वैष्णव, गोवर्धन जाट, 13 फरवरी को भगवत सुथार, 14 फरवरी को मोहिनुद्दीन मनचला, दिलीप गवैया, 15 फरवरी को प्रकाश माली, पिंटू सेन, व दिल्ली के कलाकारों द्वारा महाकाल की झांकी के दर्शन कराए जाऐगे। कार्यक्रम में 16 फरवरी को छोटू सिंह रावणा, 17 फरवरी को नरेश प्रजापत, मधुबाला राव, 18 फरवरी को गोकुल शर्मा, 19 फरवरी को महावीर सांखला आदि भजन गायको के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

इस महोत्सव में आवरी माता झड़ोल आश्रम के महामंडलेश्वर महंत सीताराम दास जी महाराज, महंत दिगंबर कुशाल भारती जी महाराज, सूरजकुंड आश्रम के महंत अवधेशानंद जी महाराज, भोपाजी किशन जी गाडरी शिकरत करेंगे। इस यज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित राहुल जी महाराज होंगे।

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जारहा है जिसमे लगे हुए धोलपुरी पत्थरों पर आकर्षक नकाक्षीकारी की गई है, वही पत्थरों को तराश कर बनाई गई प्रतिमाए भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

 दस दिवसीय भव्य आयोजन को लेकर विशाल पाण्डाल, कथा स्थल, यज्ञशाला, संतो के विश्राम स्थल, संत्सग स्थल, भोजनशाला आदि की वृहद स्तर पर तेयारियों को अंतिम रूप दिया जारहा है।

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मंदिर से जुडे हुए समस्त भक्तगणों के साथ ही राजगुरू परिवार किशनपुरिया इन्दौर के कार्यकर्ता तेयारियों को अंतिम रूप दिया जारहा है। भव्य आयोजन को लेकर अलग अलग कमेटियों का गठन करके जिम्मेदारिया सोंपी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट