विधायक माहेश्वरी ने CGEZ पहल का किया शुभारंभ
राजसमंद में हरित ऊर्जा क्रांति की नींव विधायक माहेश्वरी ने CGEZ पहल का किया शुभारंभ राजसमंद में हरित ऊर्जा क्रांति की नींव राजसमंद । विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए वे पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा की दिशा में किए जा रहे प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देंगे , बल्कि आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को भी नई गति प्रदान करेंगे। विधायक दीप्ति माहेश्वरी जयपुर में क्लाइमेट पार्लियामेंट इंडिया टीम के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सहभागी हुईं। इस बैठक में “कांस्टीट्यूएंसी ग्रीन एनर्जी ज़ोन (CGEZ)” पहल का औपचारिक शुभारंभ किया गया , जिसका उद्देश्य चयनित विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा व्यवस्था को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत राजसमंद विधानसभा क्षेत्र सहित राजस्थान के पाँच चयनित निर्वाचन क्षेत्रों में शीघ्र ही फील्ड सैंपलिंग का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह प्रक्रिया क्षेत्र की...