राज्य के समग्र विकास जन कल्याण एवं आर्थिक सुदृढ़ता का सशक्त आधार है वित्त बजट : विधायक माहेश्वरी
राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी की कविता " इनके पॉच साल पर हमारे दो साल भारी है " ने विधानसभा में लूटी वाहवाही
राज्य के समग्र विकास जन कल्याण एवं आर्थिक सुदृढ़ता का सशक्त आधार है वित्त बजट : विधायक माहेश्वरी
राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी की कविता " इनके पॉच साल पर हमारे दो साल भारी है " ने विधानसभा में लूटी वाहवाही
राजसमन्द । विधायक राजसमन्द दीप्ति किरण माहेश्वरी ने विधानसभा सदन में वित्त विधेयक पर अपने विचार व्यक्त करते कहा कि वित्त विधेयक केवल कर एवं राजस्व से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आर्थिक सुदृढ़ता का सशक्त आधार है। विधायक ने सदन में आमजन, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं के विषय को प्रमुखता से रखते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
इस दौरान विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अनुदान राशि सभी राज्यों को समान रूप से वितरित की गई, परंतु विगत कांग्रेस सरकार द्वारा राशि का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया और अनेक कार्य धरातल पर अधूरे छोड़ दिए। हमारी सरकार इन अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए प्रयत्नशील और प्रतिबद्ध है।
विधायक ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में वर्तमान सरकार निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण सुविधा की सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये करना एक स्वागत योग्य ऐतिहासिक क़दम है lराजस्थान सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं को शामिल किया है जिनका लक्ष्य आर्थिक सशक्तिकरण बढ़ाना है विशेषकर ऋण, उद्यमिता सहायता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया है । महिला सशक्त होगी तभी परिवार गांव और देश सशक्त होगा ।
वर्ष 2013–18 में जब भाजपा सरकार बनी उस समय बिजली विभाग पर लगभग 90 हजार करोड़ रुपये का बकाया था, जिसे केंद्र की उदय योजना के माध्यम से व्यवस्थित किया। वर्ष 2018–23 के कांग्रेस शासन के बाद वर्तमान सरकार को लगभग 88 हजार करोड़ रुपये का बकाया बोझ विरासत में मिला। इसके बावजूद हमारी सरकार वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता के साथ व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबद्ध है।
विधायक दीप्ति ने कहा कि राजस्थान में वर्तमान भाजपा सरकार राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संतुलित और समान विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक भी पहुंचे।“सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य समान रूप से जारी रहेंगे। विधायक ने वित्तमंत्री दिया कुमारी तथा मुख्यमंत्री भजन लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट में विकास योजनाओं का आवंटन क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को समान अवसर और संसाधन मिल सकें। बजट घोषणाओं में भी सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों के लिए योजनाओं का समावेश किया गया है।
विधायक ने केन्द्र सरकार के बेहतर प्रबंधन को आधार बताते हुए कहा कि आज हमारा देश नवभारत निर्माण की दिशा में अग्रसर है। बीते ग्यारह वर्षों में केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत विश्व की ग्यारहवीं अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ा है, जो प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है। मोदी सरकार के बेहतरीन नेतृत् की बदौलत भारत की अर्थव्यवस्था का यह विकास निरंतर मजबूत घरेलू मांग, सेवाओं और निर्माण क्षेत्र की वृद्धि तथा निर्यात में बेहतरीन से संभव हुआ है । यही कारण है कि GDP में तेज उछाल आया है।
विधायक ने जयपुर मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है इसमें लाभ-हानि से अधिक प्राथमिकता आमजन की सुविधा को दी जाती है। राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक बस एवं अन्य परिवहन सेवाओं का संचालन सामाजिक दायित्व के तहत किया जाता है।
हमारी सरकार का मानना है कि सार्वजनिक परिवहन केवल राजस्व अर्जित करने का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़े लोगों की जीवनरेखा है। ग्रामीण अंचलों में कई मार्ग ऐसे हैं जहाँ यात्रियों की संख्या कम होने के बावजूद सेवाएँ जारी रखी जाती हैं, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो।
विधायक ने अपनी कविता में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कई विकास परियोजनाएँ समय पर पूरी नहीं हो सकीं और कुछ घोषणाएं धरातल पर पूरी तरह लागू नहीं हो पाईं। साथ ही, युवाओं की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे मामलों को भी सरकार की बड़ी विफलता बताया ।पिछली सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और प्रशासनिक समन्वय जैसे मुद्दों पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाए। " विपक्ष के पॉच साल पर हमारे दो साल भारी है " पंक्तियों पर पूरा सदन तालियों से गूंज उठा ।
विधायक ने भजन लाल सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, परिवहन सुविधा, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक व कृषकों के कल्याणकारी कार्यक्रम, महिला अपराधों पर अंकुश, बीपीएल परिवारों के लिए रोजगार व गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम आदि महत्वपूर्ण कार्यों को हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किये जा रहे है।
%20png.png)

%20png.png)
%20png.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें