विधायक माहेश्वरी ने CGEZ पहल का किया शुभारंभ

राजसमंद में हरित ऊर्जा क्रांति की नींव

विधायक माहेश्वरी ने CGEZ पहल का किया शुभारंभ

राजसमंद में हरित ऊर्जा क्रांति की नींव

राजसमंद  विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए वे पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा की दिशा में किए जा रहे प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देंगेबल्कि आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को भी नई गति प्रदान करेंगे।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी जयपुर में क्लाइमेट पार्लियामेंट इंडिया टीम के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सहभागी हुईं। इस बैठक में “कांस्टीट्यूएंसी ग्रीन एनर्जी ज़ोन (CGEZ)” पहल का औपचारिक शुभारंभ किया गयाजिसका उद्देश्य चयनित विधानसभा क्षेत्रों में स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत राजसमंद विधानसभा क्षेत्र सहित राजस्थान के पाँच चयनित निर्वाचन क्षेत्रों में शीघ्र ही फील्ड सैंपलिंग का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह प्रक्रिया क्षेत्र की ऊर्जा आवश्यकताओं का आकलन कर व्यावहारिक समाधान तैयार करने में सहायक होगी तथा स्वच्छ और सतत ऊर्जा प्रणाली को धरातल पर साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

बैठक के दौरान CGEZ मॉडल को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए विधायक निधि के समुचित उपयोग पर भी सहमति बनी। इसके अंतर्गत सोलर रूफटॉप प्रणालियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ ऊर्जा दक्ष BLDC पंखों एवं 5-स्टार रेटेड कूलिंग उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगाजिससे ऊर्जा खपत में कमी आएगी और नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि इस पहल से ऊर्जा सब्सिडी पर पड़ने वाला वित्तीय भार कम होगासाथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इसके अतिरिक्त सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के विनिर्माण क्षेत्र को भी नई गति मिलेगीजिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी।

बैठक में अजमेर (दक्षिण) विधायक अनिता भदेल तथा लाडपुरा विधायक कल्पना देवी की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को भविष्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसे सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू