संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवंत राष्ट्र के लिए जागृत समाज का होना आवश्यक - श्री राम प्रसाद

चित्र
संघ शताब्दी वर्ष पर त्याग और समर्पण को समर्पित ‘सुन्दर स्मृति व्याख्यान माला’ का प्रथम पुष्प सम्पन्न जीवंत राष्ट्र के लिए जागृत समाज का होना आवश्यक - श्री राम प्रसाद संघ शताब्दी वर्ष पर त्याग और समर्पण को समर्पित ‘सुन्दर स्मृति व्याख्यान माला’ का प्रथम पुष्प सम्पन्न राजसमंद  जिला परिषद  के  सभागार में  हुआ  आयोज न  राजसमन्द। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष यात्रा को समर्पित "सुन्दर स्मृति व्याख्यान माला" का प्रथम पुष्प रविवार को जिला परिषद सभागार, राजसमंद में आयोजित हुआ। व्याख्यान माला का यह आयोजन ध्येयनिष्ठ स्वयंसेवक स्व. सुन्दर लाल पालीवाल की स्मृति में किया गया, जिन्होंने स्त्री सम्मान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया और आजीवन संघ कार्य में समर्पित रहे। व्याख्यान माला के मुख्य वक्ता, धर्म जागरण समन्वय के अखिल भारतीय विधि प्रमुख श्री राम प्रसाद जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी सौ वर्ष की यात्रा पूर्ण करने जा रहा है। यह यात्रा संघर्ष, त्याग और समर्पण से भरी हुई है। संघ को आज की स्थिति तक पहुँचाने में अनेकों स्वयंसेवकों ...

100 वर्ष की संघ यात्रा में स्वयंसेवकों के त्याग व समर्पण पर व्याख्यान 31 अगस्त को

चित्र
राजसमन्द जिला परिषद के सभागार में रविवार अपरान्ह को व्याख्यान का होगा आयोजन 100 वर्ष की संघ यात्रा में स्वयंसेवकों के त्याग व समर्पण पर व्याख्यान 31 अगस्त को  महिला सम्मान व सुरक्षा के लिए जीवन समर्पित करने वाले सुन्दर लाल की स्मृति में प्रथम व्याख्यान राजसमन्द जिला परिषद के सभागार में रविवार अपरान्ह को व्याख्यान का होगा आयोजन राजसमन्द । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सो वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। शताब्दी की यात्रा में संघ ने सेवा, संगठन व जनजागरण के कार्य के साथ संघर्ष का सामना भी किया है। जिसमें अनेक ऐतिहासिक कार्यों के साथ स्वयंसेवकों के त्याग, समर्पण और संघर्ष की अद्भुत गाथाएं भी सम्मिलित है।  संघ की शताब्दी वर्ष के अवसर पर विचार-संवाद के प्रवाह के लिए वार्षिक सुन्दर स्मृति व्याख्यानमाला का शुभारंभ किया जा रहा है। सुन्दर स्मृति व्याख्यानमाला के प्रथम पुष्प के अंतर्गत स्वयंसेवकों की कर्ममयी यात्रा पर 'त्वदीयाय कार्याय बद्धा कटियम्' विषयक व्याख्यान का आयोजन रविवार अपरान्ह को जिला परिषद सभागार राजसमन्द में होगा। वार्षिक व्याख्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण के अखि...

सांसद खेल महोत्सव और राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ

चित्र
  29 से 31 अगस्त तक खेल दिवस प्रतियोगिताएं और 1 नवंबर से 6 दिसंबर तक होंगी सांसद खेल प्रतियोगिताएं सांसद खेल महोत्सव और राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ 29 से 31 अगस्त तक खेल दिवस प्रतियोगिताएं और 1 नवंबर से 6 दिसंबर तक होंगी सांसद खेल प्रतियोगिताएं राजसमंद। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ एवं राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने भाणा स्थित स्टेडियम (हॉकी एस्ट्रोटर्फ) पहुंचकर सांसद खेल महोत्सव तथा राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, समाजसेवी मानसिंह बारहठ, जिला खेल अधिकारी धर्मदेव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। खेलों से युवा पीढ़ी में नेतृत्व क्षमता आती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सद्भावना का वातावरण बनता है। खेल अधिकार...

'' उपवास '' जीवन में संयम और प्रभु भक्ति का सहज एवं सरल मार्ग - विधायक माहेश्वरी

चित्र
विधायक माहेश्वरी ने  कुंवारिया में  जैन समाज के  तपस्वियों  का किया अभिनंदन '' उपवास '' जीवन में संयम और प्रभु भक्ति का सहज एवं सरल मार्ग -  विधायक माहेश्वरी विधायक माहेश्वरी ने  कुंवारिया में  जैन समाज के  तपस्वियों  का किया अभिनंदन राजसमंद ।   विधायक  राजसमंद  दीप्ति माहेश्वरी ने कुंवारिया में आयोजित पर्युषण महापर्व के अवसर पर उपवास करने वाले जैन समाज के  तपस्वियों  का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने राकेश तातेड़ ,  यशवंत पिपाड़ा ,  गौरव तातेड़ ,  शालिनी तातेड़ और पिंकी तातेड़  का  7  से  10  दिन तक उपवास करने पर स्वागत एवं सम्मान किया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि  उपवास जीवन में संयम और प्रभु भक्ति का सहज एवं सरल मार्ग है।  यह न केवल आत्मिक शुद्धि का साधन है बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मकता और सद्भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने जैन समाज के श्रावकों के तप ,  त्याग और आस्था की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं जीवन में...

धार्मिक अनुष्ठानों व सत्संग से समाज में आती है समरसता - विधायक माहेश्वरी

चित्र
  भव्य भजन संध्या,  अखण्ड रामधुन एवं घृतधार हवन अनुष्ठान  में की  सहभागिता धार्मिक अनुष्ठानों व सत्संग से समाज में  आती है  समरसता- विधायक  माहेश्वरी भव्य भजन संध्या,  अखण्ड रामधुन एवं घृतधार हवन अनुष्ठान  में की  सहभागिता राजसमंद ।   विधायक  राजसमंद  दीप्ति माहेश्वरी ने फियावड़ी स्थित श्री देवमंगरी बावजी मंदिर पर  श्री भेरूजी बावजी विकास समिति  द्वारा आयोजित अखण्ड रामधुन एवं घृतधार हवन अनुष्ठान में सहभागिता कर प्रभु दर्शन का लाभ लिया। इसी क्रम में उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा कुंवारिया स्थित  श्री बुर्ज बावजी मंदिर  पर आयोजित भव्य भजन संध्या व प्रतिष्ठा समारोह में भी सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक उल्लास साझा किया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि अखंड राम धुन ,  भजन संध्या एवं सत्संग जैसे कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना ,  सकारात्मक ऊर्जा एवं सामाजिक समरसता  को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं के साथ नृत्य एवं संकीर्तन में भाग लेकर उनके आनंद में सहभागित...

सरकार की मंशा अनुरूप मरीजों को मिले उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं - जिला कलक्टर हसीजा

चित्र
कुरज  सीएचसी  प्रभारी   डॉ. प्रतीक टिकीवाल को "स्टार ऑफ द मंथ" से  किया  सम्मानित सरकार की मंशा अनुरूप मरीजों को मिले उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं -  जिला कलक्टर हसीजा कुरज  सीएचसी  प्रभारी   डॉ. प्रतीक टिकीवाल को "स्टार ऑफ द मंथ" से  किया  सम्मानित उत्कृष्ट कार्य के लिए कुरज  सीएचसी  प्रभारी और भीम बीसीएमओ को किया सम्मानित राजसमंद।  जिला  कलेक्ट्रेट सभागार में  शुक्रवार को   आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में  राजसमंद  जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने राष्ट्रीय गैर संचारी रोगों की रोकथाम कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में निर्देशित किया गया कि ब्लॉक केलवाड़ा और देलवाड़ा में अपेक्षाकृत कम प्रगति को देखते हुए जिला स्तरीय अधिकारी नियमित भ्रमण कर विशेष ध्यान दें और सुधार सुनिश्चित करें। कलक्टर ने कहा कि गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए संचालित कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी प्रतिदिन समीक्षा करें तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे क्लेम की समय ...

रकमपुरा में 30 अगस्त को बारह घंटे की अखंड भव्य रामधून का आयोजन

चित्र
भव्य रामधून के आयोजन को लेकर तैयारियां को दिया जा रहा है अंतिम रूप रकमपुरा में 30 अगस्त को बारह घंटे की अखंड  भव्य रामधून का आयोजन     भव्य रामधून के आयोजन को लेकर तैयारियां को दिया जा रहा है अंतिम रूप राजसमंद । समीपवर्ती झौर ग्राम पंचायत क्षेत्र के रकमपुरा गांव में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से 30 अगस्त को बारह घंटे की अखंड भव्यं रामधुन का आयोजन किया जाएगा।  आयोजन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि रकमपुरा गांव के श्री चारभुजा जी के मंदिर परिसर में 30 अगस्त की शाम को सवा पांच बजे वैदिक मंत्रौचार व पूजा अर्चना के साथ अखंड रामधुन प्रारंभ होगी तथा 31 अगस्त की सुबह सवा पांच बजे समापन होगी। भव्य रामधुन के आयोजन को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रधान चौहान ने गणेशपुरा में ग्रामीणों के सुने अभाव अभियोग

चित्र
अखण्ड रामधुन के समापन कार्यक्रम में हुए शामील प्रधान चौहान ने गणेशपुरा में ग्रामीणों के सुने अभाव अभियोग अखण्ड रामधुन के समापन कार्यक्रम में हुए शामील राजसमंद। जिले के जुणदा ग्राम पंचायत के गणेशपुरा में गुरूवार को आयोजित चोबीस घन्टे की अखण्ड रामधुन के समापन के कार्यक्रम में रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रताप सिंह चौहान पहुचे तथा कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रामीणों की बैठक में ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुने। रेलमगरा प्रधान चौहान ने कहा कि गांव की मुलभुत सुविधाओं के लिए विशेष प्रयास किए जारहे है तथा जहा पर विकास के कार्यो की कमी उन स्थानो के लिए विशेष कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जारहा है। ग्रामीणों ने विभिन्न जन समस्याओं से अवगत कराया जिस पर प्रधान चौहान ने शिघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।   कार्यक्रम में ग्रामीणों के द्वारा प्रधान सहित अन्य अतिथियों का गर्मजोशी के साथ में स्वागत किया गया।  इस अवसर पर जुणदा ग्राम पंचायत प्रशासक मिठू सिंह चौहान, मांगी लाल कुमावत, सोहन लाल, कालू राम, घनश्याम लाल, रोशन लाल, नाना लाल, भीमराज, जमना लाल कुमावत, लेहरू लाल गुजर, राम चंद्र माली, सुरे...

ओलनाखेड़ा में "तेजा दशमी" के कार्यक्रम के पोस्टर का किया विमोचन

चित्र
कार्यक्रम के लिए दिया भाव भरा आमंत्रण ओलनाखेड़ा में "तेजा दशमी" के कार्यक्रम के पोस्टर का किया विमोचन कार्यक्रम के लिए दिया भाव भरा आमंत्रण राजसमंद । जिले के ओलनाखेड़ा गांव में गुरुवार को जाट समाज की आयोजित बैठक में वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस "तेजा दशमी" के पावन पर्व पर दो सितबंर को राजसमंद जिला मुख्यालय पर आयोजित विशाल वाहन रैली के आयोजन में भाग लेने के लिए भाव भरा आमंत्रण दिया गया।  आयोजन से जुडे हुए कार्यकर्ताओं ने राजसमंद जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यकर्ताओं ने ओलनाखेड़ा क्षैत्र में रहने वाले जाट समाज जनों से सघन जन सम्पर्क करते हुए अधिकाधिक सख्या में कार्यक्रम में शामील होने का आहवान किया। इस अवसर पर सम्पत जाट, रमेश, नरेश, सांवरमल, लोकेश, बद्रीलाल, किशन लाल, शिवलाल, मदनलाल, कमलेश जाट सहित काफी सख्या में जाट समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गणेश महोत्सव समाज को संगठित करने और चेतना जागृत करने का पर्व-विधायक माहेश्वरी

चित्र
  विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किया गणेश प्रतिमाओं का पूजन गणेश महोत्सव समाज को संगठित करने और चेतना जागृत करने का पर्व- विधायक माहेश्वरी  विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किया गणेश प्रतिमाओं का पूजन राजसमंद ।   विधायक  राजसमंद  दीप्ति किरण माहेश्वरी ने  राजसमंद  नगर में विविध गणेश मंडलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन कर पूजा - अर्चना की। उन्होंने गणपति बप्पा से क्षेत्र की समृद्धि ,  सुख - शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की गई । इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं ,  बल्कि समाज को संगठित करने और सामूहिक चेतना जागृत करने का महोत्सव है। विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा से सुरक्षा ,  सद्भाव और आत्मबल की भावना प्रबल होती है। उन्होंने आगे कहा कि राजसमंद के गणेश मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठन इस महोत्सव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं ,  जो आज के समय की आवश्यकता है। गणेश प्रतिमाओं के साथ स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना एक सराहनीय पहल है। प...

विधायक माहेश्वरी ने किया ‘विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का साझा संकल्प’ अभियान के पोस्टर का विमोचन

चित्र
विधायक माहेश्वरी ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों से  की  चर्चा विधायक माहेश्वरी ने किया ‘विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का साझा संकल्प’ अभियान  के  पोस्टर का विमोचन विधायक माहेश्वरी ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों से  की  चर्चा राजसमंद ।    विधायक  राजसमंद  दीप्ति माहेश्वरी ने विधायक जनसुनवाई केन्द्र पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राजस्थान शिक्षक संघ  ( राष्ट्रीय ),  राजसमंद द्वारा जारी किए गए “विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का साझा संकल्प” अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं ,  बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों का प्रथम मंदिर है। जब शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर इसे अपना स्वाभिमान मानेंगे ,  तभी शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य की पूर्ति होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान समाज में विद्यालय के प्रति आत्मीयता और जिम्मेदारी की नई चेतना जगाएगा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा संचालित यह राष्ट्रव्यापी अभियान आगामी ...