'' उपवास '' जीवन में संयम और प्रभु भक्ति का सहज एवं सरल मार्ग - विधायक माहेश्वरी
विधायक माहेश्वरी ने कुंवारिया में जैन समाज के तपस्वियों का किया अभिनंदन
'' उपवास '' जीवन में संयम और प्रभु भक्ति का सहज एवं सरल मार्ग - विधायक माहेश्वरी
विधायक माहेश्वरी ने कुंवारिया में जैन समाज के तपस्वियों का किया अभिनंदन
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कुंवारिया में आयोजित पर्युषण महापर्व के अवसर पर उपवास करने वाले जैन समाज के तपस्वियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने राकेश तातेड़, यशवंत पिपाड़ा, गौरव तातेड़, शालिनी तातेड़ और पिंकी तातेड़ का 7 से 10 दिन तक उपवास करने पर स्वागत एवं सम्मान किया।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि उपवास जीवन में संयम और प्रभु भक्ति का सहज एवं सरल मार्ग है। यह न केवल आत्मिक शुद्धि का साधन है बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मकता और सद्भावना को प्रोत्साहित करता है।
उन्होंने जैन समाज के श्रावकों के तप, त्याग और आस्था की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं जीवन में निरंतर मंगल की कामना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें