गणेश महोत्सव समाज को संगठित करने और चेतना जागृत करने का पर्व-विधायक माहेश्वरी

 विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किया गणेश प्रतिमाओं का पूजन

गणेश महोत्सव समाज को संगठित करने और चेतना जागृत करने का पर्व-विधायक माहेश्वरी 

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किया गणेश प्रतिमाओं का पूजन

राजसमंद विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राजसमंद नगर में विविध गणेश मंडलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गणपति बप्पा से क्षेत्र की समृद्धिसुख-शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की गई ।

इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहींबल्कि समाज को संगठित करने और सामूहिक चेतना जागृत करने का महोत्सव है। विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा से सुरक्षासद्भाव और आत्मबल की भावना प्रबल होती है।

उन्होंने आगे कहा कि राजसमंद के गणेश मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठन इस महोत्सव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैंजो आज के समय की आवश्यकता है। गणेश प्रतिमाओं के साथ स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना एक सराहनीय पहल है।

पूजा-अर्चना के दौरान विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने मंडलों के पदाधिकारियोंयुवा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से संवाद भी किया और सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू

जुणदा-खेडी गांव में ही उचित मूल्य की दुकान खुलने पर ग्रामीणों ने जताई खुशी