धार्मिक अनुष्ठानों व सत्संग से समाज में आती है समरसता - विधायक माहेश्वरी
भव्य भजन संध्या, अखण्ड रामधुन एवं घृतधार हवन अनुष्ठान में की सहभागिता
धार्मिक अनुष्ठानों व सत्संग से समाज में आती है समरसता-विधायक माहेश्वरी
भव्य भजन संध्या, अखण्ड रामधुन एवं घृतधार हवन अनुष्ठान में की सहभागिता
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने फियावड़ी स्थित श्री देवमंगरी बावजी मंदिर पर श्री भेरूजी बावजी विकास समिति द्वारा आयोजित अखण्ड रामधुन एवं घृतधार हवन अनुष्ठान में सहभागिता कर प्रभु दर्शन का लाभ लिया। इसी क्रम में उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा कुंवारिया स्थित श्री बुर्ज बावजी मंदिर पर आयोजित भव्य भजन संध्या व प्रतिष्ठा समारोह में भी सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक उल्लास साझा किया।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि अखंड राम धुन, भजन संध्या एवं सत्संग जैसे कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक ऊर्जा एवं सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं के साथ नृत्य एवं संकीर्तन में भाग लेकर उनके आनंद में सहभागिता की और ग्रामवासियों से संवाद करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की।
उन्होंने बावजी महाराज से सर्वजन मंगल की कामना करते हुए छतरी खेड़ा में विध्न विनाशक गणपति के भी दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने आयोजक समिति, मातृशक्ति एवं गणमान्य ग्रामवासियों को धार्मिक आयोजनों की भव्यता के लिए शुभकामनाएँ दीं और स्वागत-सत्कार हेतु सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रमों के उपरांत विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने लक्ष्मीपुरा, खड़बामणिया और काबरा में शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। वहीं, काबरा में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री शोभा लाल जाट के अस्वस्थ होने पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें