विधायक माहेश्वरी को लड्डुओं से तोलकर मनाया जन्म दिन

पीपली आचार्यान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

विधायक माहेश्वरी को लड्डुओं से तोलकर मनाया जन्म दिन 

पीपली आचार्यान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

विधायक का गर्म जोशी के साथ किया स्वागत

राजसमंद‌।  विधायक राजसमंद दीप्ति किरण माहेश्वरी के 39 वें जन्म दिन के अवसर पर निकटवर्ती पीपली आचार्यान के सती माता मंदिर परिसर में उनके शुभ चिंतकों द्वारा उनके वजन के बराबर बूंदी के लड्डुओं से उन्हें तोलकर सती माता जी को भोग लगाकर हर्षो उल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया गया ।

सती माता मंदिर प्रबंध कमेटी के उद्दल कुमार आचार्य ने बताया कि विगत समय में माहेश्वरी के गंभीर दुर्घटना का शिकार होने पर उनके शुभ चिंतकों द्वारा उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ करने पर उनके वजन के बराबर मिठाई का भोग सती माता जी को लगाने की मन्नत की पूर्ति हेतु आज सुबह माहेश्वरी के पंचायत मुख्यालय पीपली आचार्यान पहुंचने पर उनके शुभ चिंतकों और ग्राम वासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

विधायक माहेश्वरी ने सती माता और दधीचि भगवान के समक्ष शीश नवाकर माला अगरबत्ती करके आशीर्वाद लिया और सभी का इस आयोजन हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनता और मेरे राजसमंद परिवार, शुभ चिंतकों की प्रार्थना के कारण वे इतनी बड़ी दुर्घटना को मात देकर आज फिर जन सेवा के लिए स्वस्थ हुई है। आप सभी का प्रेम और स्नेह ही मेरी ताकत है। में उन सभी कार्यकर्ताओं और शुभ चिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं जिनकी दुआओं ने रक्षा कवच बनकर उनका बचाव किया में अपना यह नव जीवन राजसमंद की जनता और कार्यकर्ताओं की सेवा में लगाने का संकल्प करती हूं।

इससे पूर्व गांव पहुंचने पर भाजपा नेता महेश आचार्य, सती माता विकास समिति के उद्दल कुमार आचार्य, भगवान लाल कुमावत, प्यार चंद कुमावत उप सरपंच मुकेश कुमावत, डॉ रामस्वरूप आचार्य, लालू राम पूर्बिया,लादू लाल आचार्य बाबू लाल सेन के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। 

सर्व समाज ने मिलकर विधायक माहेश्वरी को चुंदड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया। उनके वजन के बराबर बूंदी के लड्डू तोलकर माता जी को प्रसाद चढ़ाया गया तथा स्कूली विद्यार्थियों और आम जन में वितरित किए गए।

इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन कुमावत, मीरा मंडल अध्यक्ष व पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, दुर्गा शंकर आचार्य, रामेश्वर आचार्य, राणा राजसिंह मंडल अध्यक्ष गोपाल श्रीमाली, पंचायत समिति सदस्य भावेश कुमावत, मंडल मंत्री मुकेश पालीवाल, मुरली मनोहर आचार्य , किशन लाल नांदोलिया, महेश आचार्य, किशन लाल, शंकर लाल, सतीश आचार्य, मोहन लाल, बद्री लाल, रतन लाल, मनोहर लाल, नारायण लाल, विनोद कुमार आदि काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू