संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ई-लाइब्रेरी से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- विधायक माहेश्वरी

चित्र
एसआरके महाविद्यालय  राजसमंद  में निर्मित अत्याधुनिक ई - लाइब्रेरी का लोकार्पण ई - लाइब्रेरी से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान-   विधायक माहेश्वरी एसआरके महाविद्यालय  राजसमंद  में निर्मित अत्याधुनिक ई - लाइब्रेरी का लोकार्पण राजसमंद ।  विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने आज विधायक निधि से एसआरके महाविद्यालय में निर्मित अत्याधुनिक ई - लाइब्रेरी का लोकार्पण ,  नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत कार्यक्रम में उपस्थिति रही । विधायक ने इस अवसर पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि ई - लाइब्रेरी केवल एक आधुनिक सुविधा नहीं ,  बल्कि विद्यार्थियों के सपनों ,  प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य को नई उड़ान देने वाला ज्ञान का सशक्त केंद्र है। डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार की गई यह ई - लाइब्रेरी विद्यार्थियों को वैश्विक ज्ञान ,  आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन संसाधनों से जोड़ते हुए उनके भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राजसमन्द नगर क्षेत्र स्थित सेठ रंगलाल कोठ...

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मोही में किया वीबी जी राम जी रोजगार योजना का शुभारंभ

चित्र
'' गांव का विकास अब गांव के फैसले से''   विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मोही में किया वीबी जी राम जी रोजगार योजना का शुभारंभ '' गांव का विकास अब गांव के फैसले से''   राजसमंद  ।   विकसित भारत  2047   के संकल्प को साकार करने की दिशा में मोदी सरकार द्वारा  1   जुलाई से देशभर में लागू की गई  " विकसित भारत - रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन " ( वीबी जी राम जी )   योजना का शुभारंभ राजसमंद के मोही ग्राम में विधायक दीप्ति माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर गौशाला के समीप मेड़बंदी ,   समतलीकरण एवं पौधारोपण कार्यों की शुरुआत की गई। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने इस योजना को रोजगार ,   सम्मान और विकास की त्रिवेणी बताते हुए कहा कि यह केवल आजीविका का साधन नहीं ,   बल्कि आत्मनिर्भर एवं सशक्त ग्रामीण भारत के निर्माण की मजबूत नींव है। विधायक माहेश्वरी ने बताया कि इस योजना के तहत अब ग्राम पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं विकास कार्यों की योजना तैयार करेंगी ,  जिससे काम ,  फैसला और विकास तीनों गांव के स्तर पर सुनिश...

संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का हर एक कतरा रखता है मायने - प्रवासी प्रभारी अहीर

चित्र
'' कुंवारिया-फियावड़ी '' भाजपा शक्ति केन्द्र की संगठनात्मक बैठक का आयोजन संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का हर एक कतरा रखता है मायने - प्रवासी प्रभारी अहीर   '' कुंवारिया-फियावड़ी '' भाजपा शक्ति केन्द्र की संगठनात्मक बैठक का आयोजन राजसमंद । भारतीय जनता पार्टी राजसमन्द विधानसभा के "कुंवारिया-फियावड़ी" शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक कुंवारिया कस्बे के दरवाजा क्षैत्र के समीप  में स्थित परिसर में आयोजित की गई। शक्ति केंद्र की बैठक में विधानसभा प्रवासी प्रभारी प्रकाश अहीर ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता की उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि हमारा संगठन सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर पूरी ताकत के साथ जीवंत है। उन्होने कहा कि" भारतीय जनता पार्टी की सफलता का राज है "बूथ कार्यकर्ता"। शक्ति केंद्र बैठक में संगठन विस्तार, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियों को सक्रिय कर बूथ को सशक्त बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने और आमजन को सरकार की योजनाओ का अधिकतम लाभ दिलाने का आह्वान...

डिजिटल इंडिया से बदली देश की तस्वीर, मजबूत हुई प्रशासनिक व्यवस्था - विधायक माहेश्वरी

चित्र
डिजिटल इंडिया से बदली देश की तस्वीर ,  मजबूत हुई प्रशासनिक व्यवस्था -   विधायक माहेश्वरी राजसमंद । विधानसभा  राजसमंद  विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का जनसंपर्क एवं प्रवास कर आमजन से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने बलियों का गुड़ा में आयोजित प्राण - प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता कर पूजा - अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख - समृद्धि ,  शांति और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया डिजिटल इंडिया अभियान आज भारत के विकास का सबसे सशक्त आधार बन चुका है। यह अभियान केवल तकनीकी परिवर्तन तक सीमित नहीं है ,  बल्कि सुशासन ,  पारदर्शिता ,  जवाबदेही और जनसशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक ने शासन और आमजन के बीच की दूरी समाप्त कर सरकारी सेवाओं को सीधे नागरिकों के द्वार तक पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि आधार ,  डिजिलॉकर ,  यूपीआई ,  भीम एप ,  जनधन - आधार - मोबाइल  (JAM), ...