संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान के विकास, सुशासन और संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ भाजपा विधायक दल की बैठक सम्पन्न

चित्र
  राजस्थान के विकास ,  सुशासन और संगठन सुदृढ़ीकरण के संकल्प के साथ भाजपा विधायक दल की बैठक सम्पन्न राजसमंद  ।   विधायक  राजसमंद  दीप्ति माहेश्वरी ने सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में राजस्थान के विकास ,  सुशासन तथा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान राजस्थान से राज्यसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ .  सतीश पूनियाँ एवं डॉ .  अलका गुर्जर का विधायक दल की ओर से आत्मीय अभिनंदन किया गया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ,  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ,  प्रदेश महामंत्री  ( संगठन )  अजेय कुमार सहित विधायक दल के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। विधायक दीप्ति ने कहा कि दोनों प्रत्याशी अनुभवी ,  समर्पित एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेता हैं ,  जो राजस्थान की आवाज़ को ...

बैठक में हर बूथ को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

चित्र
भाजपा मीरा मंडल की बैठक का आयोजन बैठक में हर बूथ को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा भाजपा मीरा मंडल की बैठक का आयोजन राजसमंद । भाजपा मीरा मंडल की बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायती राज चुनाव में हर बूथ को मजबूत करने तथा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो लक्ष्य आसानी से प्राप्त होगा। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख को सक्रिय होकर संगठन का कार्य करने तथा सरकार की योजनाओं को सीधे आम जनता को लाभान्वित करने में सहयोग करने का आह्वान किया। भाजपा मीरा मंडल राजसमंद की बैठक में जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, मंडल प्रभारी संदीप श्रीमाली, मंडल उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, महामंत्री कालू सिंह राठौड़, लालू राम पुरबिया , महेश आचार्य, सुरेश चौधरी, गिरिराज पालीवाल, पवन सोनी, किशनलाल खंडेलवाल, पूर्व सरपंच प्रहलाद सिंह चारण,  किशन लाल तेली आदि क...