ग्रामीणों की जागरूकता से गेहूं की फसल जलने से बचीं
मालीखेड़ा गांव में खेतों की बाड़ में लगी आग
ग्रामीणों की जागरूकता से गेहूं की फसल जलने से बचीं
मालीखेड़ा गांव में खेतों की बाड़ में लगी आग
ग्रामीणों व दमकल के संयुक्त प्रयास से बुझाई आग
राजसमंद । कुंवारिया समीपवर्ती कुरज-पीपली अहिरान मार्ग पर मालीखेड़ा गांव के बस स्टैंड के नजदीक खेत की बाड़ में आग लग गई जिसे ग्रामीणों की जागरुकता व तत्परता से नियत्रित करते हुए दमकल के सहयोग से समय रहते बुझा दिया जिससे खेतो में खडी हजारो रूपए की गेहू की फसल जलने से बच गई।
जानकारी के अनुसार गोगाथला ग्राम पंचायत क्षैत्र के मालीखेड़ा गांव के बस स्टण्ेड के समीप खेतो की बाड़ में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग कुछ ही देर में सुखी घास व बाड़ की लकडियों के जलने से विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों व राहगिरो ने आग लगने की सूचना मालीखेड़ा, कालामाना के ग्रामीण तथा गोगाथला ग्राम पंचायत प्रशासक छोगालाल सालवी को दी जिस पर काफी सख्या में ग्रामीण मोके पर पहुच कर आग को स्थानीय स्तर पर बुझाने का प्रयास किया।
आग हवा के तेज झोंको के साथ में आगे बढ रही थी तथा गेहू के खेतो में आग के पहुचने की आशंका पर प्रशासक छोगालाल सालवी ने कुरज पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस उप निरीक्षक राम सिंह राजावत के माध्यम से राजसमंद दमकल को सुचना दी।
दमकल के अग्निशमन यंत्र, ग्रामीणों के पानी के टैंकरों तथा जेसीबी मशीन की सहायता से धधकती आग पर काबू पाया। आग के समय रहते नियत्रित होने व बुझने से पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आग से जलने पर बचाया गया।
आग को बुझाने में ग्रामीण रामपाल लोहार, छोगा लाल, पप्पू लाल, रतनलाल, कालूराम कुमावत, जगदीश चंद्र जायसवाल, गोपाल लाल, रतनलाल वैष्णव, पप्पू लाल लोहार आदि ग्रामीणों ने विशेष सहयोग किया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें