राजस्थान में सहकारिता से समृद्धि की नई राह - विधायक माहेश्वरी

राजस्थान में सहकारिता से समृद्धि की नई राह
राजस्थान में सहकारिता से समृद्धि की नई राह - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सहकारिता के क्षेत्र में एक नई क्रांति का साक्षी बन रहा है। राज्य सरकार द्वारा सहकारिता को ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम बनाते हुए, महिलाओं, युवाओं और निर्धन वर्ग को वैकल्पिक आर्थिक तंत्र से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।

विधायक माहेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष प्रत्येक पंचायत स्तर पर ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इन समितियों के माध्यम से किसानों को गांव में ही ऋण, उन्नत बीज, खाद जैसी सुविधाएं सुलभ करवाई जा रही हैं, जिससे खेती की लागत घटाने और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सहकारी ऋणों पर ब्याज अनुदान, सहकारी समितियों के आधुनिकीकरण, नया सहकारिता अधिनियम, एकमुश्त समाधान योजना तथा विपणन एवं भंडारण सुविधाओं के विस्तार जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इन पहलों का मूल उद्देश्य किसानों, ग्रामीणों और सहकारी संस्थाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

राजस्थान में पहली बार दीर्घकालीन कृषि ऋणों का समय पर चुकारा करने वाले किसानों को 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा, जो वर्ष 2024-25 में वितरित ऋणों पर लागू होगा। उल्लेखनीय है कि इस योजना में पहली बार उत्पादक अकृषि ऋणी किसानों को भी सम्मिलित किया गया है, जिन्हें समय पर ऋण अदायगी पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश सरकार च्च्सहकार से समृद्धिज्ज् की अवधारणा को साकार करने की दिशा में सजग और संकल्पित है। सहकारिता के माध्यम से महिला उद्यमिता को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं नए अवसर सृजित होंगे। यह पहल राजस्थान को आर्थिक दृष्टि से सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू