संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने की भेंट

चित्र
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से भी हुई मुलाकात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने की भेंट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से भी हुई मुलाकात राजसमंद  ।  सांसद  राजसमंद   महिमा कुमारी मेवाड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद मेवाड़ ने मुख्यमंत्री से राजसमंद संसदीय क्षेत्र में जनकल्याण, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं को भी रखा। इस दौरान राजसमंद संसदीय क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी दोनों जनप्रतिनिधियों के मध्य सार्थक चर्चा हुई। सांसद ने जयपुर प्रवास के दौरान प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से भी मुलाक़ात कर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर पहुंच को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही प्रदेश के कृषि मंत्र...

लोह पुरुष ने देश को एकता के सूत्रों में पिरोने का कार्य किया - विधायक माहेश्वरी

चित्र
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल  थे   महान देशभक्त ,  दूरदर्शी नेता और राष्ट्र - निर्माता लोह पुरुष ने देश को एकता के सूत्रों में पिरोने का कार्य किया -   विधायक माहेश्वरी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल  थे   महान देशभक्त ,  दूरदर्शी नेता और राष्ट्र - निर्माता राजसमंद ।  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि सरदार पटेल एक महान देशभक्त ,  दूरदर्शी नेता और राष्ट्र - निर्माता थे ,  जिन्होंने अपने अटूट संकल्प ,  अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व से देश के एकीकरण से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी कर्मनिष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सरदार पटेल की देशभक्ति ,  अनुशासन और दृढ़ संकल्प की विरासत भारत की प्रगति का मार्गदर्शन करती रहती है। हमे उसी एकता और अखंडता के उनके आदर्शों को बनाए रखने के लिए फिर से प्रतिबद्ध रहना है।सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर देश की एकता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया और किसानों ,  पिछड़ों और वंचितों को सहकारिता से जोड़...

गौ सेवा मानवता की सर्वोच्च सेवा - विधायक माहेश्वरी

चित्र
गौमाता हमारी संस्कृति ,  करुणा ,  मातृत्व एवं समृद्धि की सजीव प्रतीक  गौ सेवा मानवता की सर्वोच्च सेवा -   विधायक माहेश्वरी गौमाता हमारी संस्कृति ,  करुणा ,  मातृत्व एवं समृद्धि की सजीव प्रतीक  राजसमंद ।  पूजनीय गौ माता की आराधना ,  पूजा एवं सेवा के इस पावन महापर्व गोपाष्टमी के अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि गौ सेवा मानवता की सर्वोच्च सेवा है ।  गौशालाओं की स्थापना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं ,  बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचायक है। विधायक ने कहा कि गौशाला के संचालन और देखभाल में पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार का पक्षपात न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। विधायक ने  गाय को सर्वोत्तम बताया है। उन्होने  कहा कि  यदि इस संसार में गाय नहीं होती तो हमारे लिए जीवन यापन - करना बहुत ही कठिन हो जाता। इसलिए गायों की सेवा व सुरक्षा से ही विश्व का कल्याण सम्भव है। इस पवित्र अवसर पर हम सभी गौमाता की सेवा ,  संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें।  गौमाता हमारी...

जो बांटा जाता है वो प्रसाद और बटोरा जाता है वो होता है विषाद - साध्वी सुहृदय गिरि

चित्र
शुक्रवार को होगा श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति जो बांटा जाता है वो प्रसाद और बटोरा जाता है वो  होता है  विषाद - साध्वी सुहृदय गिरि षष्ठम दिवस किया नवधा भक्ति, जटायु और सबरी प्रसंग का वर्णन शुक्रवार को होगा श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति राजसमंद। जो बांटा जाता है वो प्रसाद होता है जो बटोरा जाता है वो विषाद होता है। श्रीराम कथा के षष्ठम दिवस पर साध्वी सुहृदय गिरि ने कहा कि बांटने और बटोरने में बड़ा अंतर होता है इसलिए हमें बांटने की कला संतों से सीखनी चाहिए। संत अपने लिए नहीं, अपनो के लिए जीने वाले होते हैं। बिच्छू अपना स्वभाव नहीं छोड़ सकता है तो संत कैसे अपना स्वभाव छोड़ सकता है। सूक्ष्म अभिमान भी हो जाता है तो बड़े से बड़ा ज्ञानी भी अपनी कीर्ति को नष्ट कर देता है। कपटी मनुष्य को तो भगवान भी पसंद नहीं करता, भगवान का आशीर्वाद उसी को मिलता है जो सहज और सरल होता है। स्त्री प्रकृति का रूप है उसे श्रृंगारित तो होना चाहिए लेकिन अपनी मर्यादा और संस्कार नहीं छोड़ने चाहिए। मर्यादा और संस्कार के बिना स्त्री के प्रति सम्मान पैदा नहीं होगा। जहां सम्मान होता है वहां अनेक समस्या...

सेंट पॉल्स में हुई एन.सी.सी आर्मी यूनिट की शुरुआत

चित्र
आर्मी जूनियर विंग की ट्रायल का हुआ आयोजन सेंट पॉल्स में हुई एन.सी.सी आर्मी यूनिट की शुरुआत आर्मी जूनियर विंग की ट्रायल का हुआ आयोजन राजसमंद।  रीको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल ,राजसमंद में राष्ट्रीय कैडेट कोर की ट्रायल का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि हाल ही में विद्यालय को राष्ट्रीय  कैडेट कोर के अंतर्गत आर्मी जूनियर विंग की मान्यता मिली है ,जो कि विद्यालय की सहशैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। एन.सी.सी की ओर से सूबेदार नरेंद्र कुमार और सूबेदार कप्तान सिंह ने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों की ट्रायल एवं साक्षात्कार लिया। राष्ट्रीय कैडेट कोर भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक युवा संगठन है, जिसका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति ,नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना को विकसित करना है ,साथ ही शैक्षणिक एवं करियर के क्षेत्र में भी इसका लाभ है।  सूबेदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि एनसीसी प्रमाण पत्र धारकों को कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में एडमिशन या मेरिट में बोनस अंक मिलते हैं। सरकारी नौकरियों में लाभ ,सेना के तीनों विभागों...

श्रद्धांजलि और सेवा के साथ मनाई गई किरण माहेश्वरी सेवा जयंती

चित्र
स्व .  माहेश्वरी के द्वारा मेवाड़ में कराए गए कार्यों को किया स्मरण श्रद्धांजलि और सेवा के साथ मनाई गई किरण माहेश्वरी सेवा जयंती “किरण स्मृति दिवस” के अवसर पर  राजसमंद  नगर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित स्व .  माहेश्वरी के द्वारा मेवाड़ में कराए गए कार्यों को किया स्मरण राजसमंद ।  पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय महासचिव स्व . किरण माहेश्वरी की जन्म जयंती “किरण स्मृति दिवस” के अवसर पर  राजसमंद  नगर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें  स्व .  माहेश्वरी के द्वारा मेवाड़ में कराए  गए कार्यों को स्मरण करते हुए क्षेत्र वासियों ने उनका जन्मदिन मनाया । मेवाड़ का कुशल नेतृत्व करने वाली लोकप्रिय एवं जन - जन की लाड़ली स्व .  किरण माहेश्वरी को स्मरण करते हुए क्षेत्र वासियों ने कहा कि किरण माहेश्वरी ने राजनैतिक क्षितिज की नई किरण रखते हुए मेवाड़ की राजनीति में नवीन आयाम स्थापित किए। किरण माहेश्वरी द्वारा राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों एवं उनके क्षेत्र में सक्रियता को जनता आज भी स्मरण कर रही है । इ...

स्व. किरण माहेश्वरी की जयंती पर गौ सेवा अनुष्ठान आयोजित

चित्र
कार्यक्रम में   स्व .  किरण माहेश्वरी की जीवन यात्रा ,  सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा की भावना से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए स्व .  किरण माहेश्वरी की जयंती पर गौ सेवा अनुष्ठान आयोजित कार्यक्रम में   स्व .  किरण माहेश्वरी की जीवन यात्रा ,  सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा की भावना से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए राजसमंद  ।   राजस्थान की पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्वर्गीय श्रीमती किरण माहेश्वरी की जन्म जयंती के अवसर पर किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा महाकालेश्वर गौशाला ,  उदयपुर में गौ सेवा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंच पदाधिकारी ,  कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। मंच के महासचिव गोविंद दीक्षित ने स्व .  किरण माहेश्वरी के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व केवल राजनीतिक नहीं ,  बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर आधारित था। वे प्रत्येक कार्यकर्ता के दुःख - सुख में सहभागी बनकर संगठन को परिवार के रूप में देखती थीं। उनके आदर्श ,  संस्कार और जनसेवा ...

पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने की प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

चित्र
संगठनात्मक अनुभवों एवं जनसरोकार से जुड़े विविध विषयों पर मुख्यमंत्री से  की  चर्चा पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने की प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट संगठनात्मक अनुभवों एवं जनसरोकार से जुड़े विविध विषयों पर मुख्यमंत्री से  की  चर्चा राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर के जिला प्रभारी एवं राजसमंद के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की गई। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान पूर्व विधायक खटीक ने संगठनात्मक अनुभवों एवं जनसरोकार से जुड़े विविध विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क को निरंतर सुदृढ़ रखने के लिए सराहा। पूर्व विधायक खटीक ने हाल ही में हुई उनकी दुर्घटना उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा कुशलक्षेम पूछने हेतु किए गए स्नेहपूर्ण भाव के लिए आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर पूर्व विधायक खटीक ने...

सूक्ष्म ''अभिमान'' भी बन जाता है ''पतन'' का कारण - साध्वी सुहृदय गिरि

चित्र
कथा के तृतीय दिवस मनाया भगवान राम का अवतरण दिवस सूक्ष्म ''अभिमान'' भी  बन जाता है  ''पतन'' का कारण - साध्वी सुहृदय गिरि कथा के तृतीय दिवस मनाया भगवान राम का अवतरण दिवस राजसमंद। रामानुज वाटिका में आयोजित श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर साध्वी सुहृदय गिरि ने कहा कि सूक्ष्म अभिमान भी पतन का कारण बन जाता है। सहज और सरल बनकर ही भक्ति के मार्ग पर चला जा सकता है। राम कथा में मानस के मोती है जो जीवन के क्षण क्षण में काम आने वाले हैं। जिसके हृदय में राम नहीं वह अभागा ही है।  भगवान राम के अवतरण का चित्रण करते हुए साध्वी सुहृदय ने कहा कि भक्त के जीवन में अनेक बाधाएं आती है लेकिन सच्चा भक्त अपनी भक्ति नहीं छोड़ता। जो भगवान में विश्वास रखते है, भगवान कभी उसका अनिष्ठ नहीं होने देते हैं। कथा के प्रारंभ में व्यास पीठ का पूजन शिव नारायण बूब, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष आशा पालीवाल,  गिरीश अग्रवाल, जयेश शर्मा, शिवलाल खींची ने किया। इसी दौरान व्यास पीठ से साध्वी सुहृदय गिरि ने सभी का व्यास पीठ से इकलाई ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया।  व्यास पीठ की राधा गौड़, सरोज गौड, कामिनी मेड़तिया, ...

कुंभलगढ़ विधायक राठौड़ की संवेदनशील पहल से मृतक निर्माण श्रमिक के परिजन को प्रदत्त त्वरित आर्थिक संबल

चित्र
जनसेवा की भावधारा का सजीव उदाहरण कुंभलगढ़  विधायक राठौड़ की संवेदनशील पहल से मृतक निर्माण श्रमिक के परिजन को प्रदत्त त्वरित आर्थिक संबल दो लाख की अनुग्रह राशि मिली तो छलक उठे आँसू  जनसेवा की भावधारा का सजीव उदाहरण राजसमन्द। जिले की आमेट पंचायत समिति के ग्राम बादल, पंचायत जिलोला निवासी स्वर्गीया सोहनी देवी पत्नी श्री वरदू बैरवा, जो पंजीकृत निर्माण श्रमिक के रूप में श्रमजीवी वर्ग से सम्बद्ध थीं, का आकस्मिक निधन हो गया। यह घटना उनके आश्रित परिवार के लिए विषम आर्थिक परिस्थिति का द्योतक बनकर उपस्थित हुई। इस दुखद प्रकरण के संज्ञान में आते ही कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने अपनी जनसेवा परायणता तथा संवेदनशील दृष्टिकोण का परिचय देते हुए क्षेत्रीय कार्यकर्ता तुलसीराम पूर्बिया को निर्देशित किया कि मृतक श्रमिक के वारिस को श्रम विभाग की “हिताधिकारी की सामान्य मृत्यु पर सहायता योजना” के अंतर्गत अनुग्रह राशि स्वीकृत कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने श्रम कल्याण अधिकारी उमेश राईका को भी त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई हेतु निर्देश प्रदान किए। विभाग द्वारा व...

प्रधानमंत्री मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों से निर्यात में ऐतिहासिक वृद्धि - विधायक माहेश्वरी

चित्र
प्रधानमंत्री मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों से निर्यात में ऐतिहासिक वृद्धि  प्रधानमंत्री मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों से निर्यात में ऐतिहासिक वृद्धि -   विधायक माहेश्वरी राजसमंद ।   विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि वर्ष  2014   से  2025   तक भारत ने विनिर्माण ,    रक्षा ,   कृषि और सेवा क्षेत्र में निर्यात के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में न केवल उल्लेखनीय कदम बढ़ाए हैं ,   बल्कि वैश्विक मंच पर “आर्थिक महाशक्ति” के रूप में अपनी पहचान भी सुदृढ़ की है। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ , ‘ डिजिटल इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसे अभियानों ने औद्योगिक उत्पादन ,  नवाचार और उद्यमशीलता को नई दिशा दी है।  2014  के बाद से विनिर्माण क्षेत्र में  60%  तक की वृद्धि हुई है और वर्ष  2023-24  में भारत का विनिर्मित निर्यात लगभग  37000  अरब रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा है। रक्षा क्षेत्र में  2014...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ ‘डिजिटल पुनर्जागरण’ - विधायक माहेश्वरी

चित्र
भारत बना डिजिटल महाशक्ति प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ ‘डिजिटल पुनर्जागरण’ -   विधायक माहेश्वरी भारत बना डिजिटल महाशक्ति राजसमंद  ।   विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष  2014   से  2025   तक का दशक भारत की डिजिटल क्रांति का स्वर्णिम काल रहा है। इस अवधि में भारत ने तकनीकी आत्मनिर्भरता प्राप्त करते हुए विश्व मंच पर एक  ‘डिजिटल महाशक्ति’  के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि  2015  में आरंभ हुआ  ‘डिजिटल भारत अभियान’  नागरिकों को प्रौद्योगिकी से सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल साबित हुआ है।  2014  में जहां देश में  25  करोड़ इंटरनेट संयोजन थे ,  वहीं  2025  तक यह संख्या बढ़कर  97  करोड़ से अधिक  हो चुकी है। डेटा शुल्क  ₹308  प्रति जीबी से घटकर मात्र  ₹9  रह जाने से इंटरनेट अब आम नागरिक की पहुँच में आ गया है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि  भारतनेट योजना  के अंतर्गत  2.1...