स्व. किरण माहेश्वरी की जयंती पर गौ सेवा अनुष्ठान आयोजित
कार्यक्रम में स्व. किरण माहेश्वरी की जीवन यात्रा, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा की भावना से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए
स्व. किरण माहेश्वरी की जयंती पर गौ सेवा अनुष्ठान आयोजित
कार्यक्रम में स्व. किरण माहेश्वरी की जीवन यात्रा, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा की भावना से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए
राजसमंद । राजस्थान की पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्वर्गीय श्रीमती किरण माहेश्वरी की जन्म जयंती के अवसर पर किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा महाकालेश्वर गौशाला, उदयपुर में गौ सेवा अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंच पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। मंच के महासचिव गोविंद दीक्षित ने स्व. किरण माहेश्वरी के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर आधारित था। वे प्रत्येक कार्यकर्ता के दुःख-सुख में सहभागी बनकर संगठन को परिवार के रूप में देखती थीं। उनके आदर्श, संस्कार और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करते हैं।
मंच के उदयपुर जिला अध्यक्ष मनोज लोढ़ा ने कहा कि स्वर्गीय किरण माहेश्वरी ने उदयपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महिला समृद्धि बैंक की स्थापना के साथ उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक रचनात्मक कार्य किए।
मंच के संभाग मीडिया प्रभारी अनिल चतुर्वेदी ने उनके लोकजीवन और सेवा भाव पर प्रकाश डाला।
डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी ने स्व. किरण माहेश्वरी की जीवन यात्रा, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा की भावना से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा, भजन संकीर्तन एवं श्रद्धांजलि अर्पण के माध्यम से उपस्थित जनसमूह ने स्व. किरण माहेश्वरी के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।
उनकी स्मृति में सेवा और समर्पण का यह अनुष्ठान समाज में जनकल्याण और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बनकर रहेगा।
अनुष्ठान आयोजन में ललित सेन, चेतन लुणदिया, नरेंद्र पोरवाल, अनीता दरक, उर्मिला भण्डारी, महेंद्र सिंह शेखावत, प्रकाश अग्रवाल दामोदर खटोड़, प्रदीप श्रीमाली, यशवंत पालीवाल, कमल कुमावत सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिकगण एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

.jpeg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें