लोह पुरुष ने देश को एकता के सूत्रों में पिरोने का कार्य किया - विधायक माहेश्वरी
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल थे महान देशभक्त, दूरदर्शी नेता और राष्ट्र-निर्माता
लोह पुरुष ने देश को एकता के सूत्रों में पिरोने का कार्य किया - विधायक माहेश्वरी
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल थे महान देशभक्त, दूरदर्शी नेता और राष्ट्र-निर्माता
राजसमंद। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि सरदार पटेल एक महान देशभक्त, दूरदर्शी नेता और राष्ट्र-निर्माता थे, जिन्होंने अपने अटूट संकल्प, अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व से देश के एकीकरण से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी कर्मनिष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सरदार पटेल की देशभक्ति, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की विरासत भारत की प्रगति का मार्गदर्शन करती रहती है। हमे उसी एकता और अखंडता के उनके आदर्शों को बनाए रखने के लिए फिर से प्रतिबद्ध रहना है।सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर देश की एकता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया और किसानों, पिछड़ों और वंचितों को सहकारिता से जोड़कर देश को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर किया।
विधायक ने कहा कि देश के विकास की धुरी किसानों की समृद्धि में निहित है। वे आजीवन किसानों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहे। लौह पुरुष ने जिस न्याय प्रधान और एकता के सूत्र में बंधे राष्ट्र का निर्माण किया, उसकी रक्षा करना हर एक राष्ट्रभक्त का दायित्व है।
माहेश्वरी ने कहा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर हम देश को एकजुट करने का संकल्प ले । क्योंकि सरदार पटेल ने अलग-अलग क्षेत्रों को ही नहीं बल्कि भारत की आत्मा को भी एकजुट किया और हमारी राष्ट्रीय एकता और शक्ति की नींव रखी। उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमें एक मजबूत, अधिक एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहती है ।
विधायक माहेश्वरी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और संकल्प का प्रतीक है यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम भी अपने देश की अखंडता और सुरक्षा में योगदान दें. उनके विचार आज भी उतने ही उपयोगी हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें