राजसमंद में 16 मार्च को होगा भव्य राजसमंद विधानसभा क्षेत्र का 'होली स्नेह मिलन' कार्यक्रम

कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक माहेश्वरी ने किया अवलोकन


राजसमंद में 16 मार्च को होगा भव्य राजसमंद विधानसभा क्षेत्र का 'होली स्नेह मिलनकार्यक्रम

कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक माहेश्वरी ने किया अवलोकन

राजसमंद। विधायक एवं किरण माहेश्वरी स्मृति मंच की संयोजिका दीप्ति किरण माहेश्वरी ने रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में 16 मार्च 2026, सोमवार को आयोजित होने वाले राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के “होली स्नेह मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि होली स्नेह मिलन कार्यक्रम सामाजिक सौहार्दसंगठनात्मक एकता और आपसी संवाद को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि होली जैसे उत्सव समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का माध्यम हैं।

इस अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। राजसमंद विधानसभा क्षेत्र से अधिकतम कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आयोजन को भव्य और उल्लासपूर्ण बनाने के लिए कार्य योजना भी बनाई गई।

कार्यक्रम 16 मार्च 2026, सोमवार को सायं 4:00 बजे से देव हेरिटेज, 100 फीट रोडराजसमंद में आयोजित होगा। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।उनहोंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन राजसमंद परिवार की अटूट एकता को प्रदर्शित करेगा। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक इस स्नेह मिलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान प्रधान अरविन्द सिंह राठौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, पूर्व सभापति सुरेश पालीवाल, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, महामंत्री रनीकांत साहू, भगवान सिंह केलावत, सुरेश कुमावत, दिनेश कुमावत, कोषाध्यक्ष विजय बहादुर, राजकुमार अग्रवाल, पार्षद चंपालाल कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू