राजसमंद सांसद मेवाड़ के प्रयासों से मेड़ता रोड–रतनगढ़ रेल सेवा के नियमित संचालन को मिली स्वीकृति

राजसमंद सांसद मेवाड़ के प्रयासों से मेड़ता रोड–रतनगढ़ रेल सेवा के नियमित संचालन को मिली स्वीकृति

राजसमंद। लोकसभा क्षेत्र राजसमंद की सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ के निरंतर प्रयासों से क्षेत्रवासियों को बड़ी रेल सुविधा प्राप्त हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रेषित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष रेलगाड़ी संख्या 04851/04852 मेड़ता रोड–रतनगढ़ के नियमित संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब यह रेल सेवा गाड़ी संख्या 74827/74828 मेड़ता रोड–रतनगढ़ के रूप में नियमित रूप से संचालित की जाएगी।


सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने इस रेल सेवा के नियमित संचालन के लिए रेल मंत्री से पूर्व में भेंट कर क्षेत्र की जनता की मांग को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से मारवाड़ तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।


सांसद मेवाड़ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप नई रेल सेवाएं और अधोसंरचना विकास के कार्य स्वीकृत होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू