आस्था और परंपरा के साथ राजसमंद में हुआ होलिका दहन
विधायक माहेश्वरी ने की क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
आस्था और परंपरा के साथ राजसमंद में हुआ होलिका दहन
विधायक माहेश्वरी ने की क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
राजसमंद। राजसमंद नगरीय क्षेत्र में होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, आस्था और परंपरागत विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने विधि-विधान से होलिका की पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया और समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक माहेश्वरी ने कहा कि होलिका दहन भारतीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक पर्व है, जो हमें यह संदेश देता है कि सत्य की सदैव विजय होती है तथा असत्य, अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सकारात्मकता, विश्वास और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।
विधायक माहेश्वरी ने बताया कि होलिका दहन केवल एक धार्मिक परंपरा ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में एकता, सहयोग और सौहार्द के साथ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे पावन पर्व समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर प्रदान करते हैं। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से त्योहारों की गरिमा और उत्साह और अधिक बढ़ता है, जिससे सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है।
इस पावन अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने समस्त नगरवासियों और क्षेत्रवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए, कामना करते हुए कहा कि यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और आनंद लेकर आए तथा क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें