प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि और विकास को मिली नई दिशा - विधायक माहेश्वरी
विधायक जन संवाद केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताऔ का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि और विकास को मिली नई दिशा - विधायक माहेश्वरी
विधायक जन संवाद केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताऔ का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
राजसमंद। विधायक जन संवाद केंद्र राजसमंद पर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पष्ट दृष्टिकोण, दृढ़ संकल्प शक्ति और प्रभावी नेतृत्व के कारण भारत की वैश्विक छवि में गुणात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में देश ने सुरक्षा, आर्थिक प्रगति और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, सुशासन और विकास की दिशा में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं से देश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे समाज के सभी वर्गों का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है। आज भारत न केवल एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उसकी बात को गंभीरता और सम्मान के साथ सुना जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आधारभूत संरचना के विकास, रोजगार के अवसरों के सृजन तथा गरीब, किसान और युवाओं के कल्याण के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। राजसमंद क्षेत्र में भी इन योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर आम जनता को मिल रहा है।
इस अवसर पर विधायक जन संवाद केंद्र पर एक आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नगर मंडल के पूर्व महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, जवाहर लाल खटीक (साकरोदा), तथा संस्कार पालीवाल का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सभी कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही पार्टी की विचारधारा और सेवा भावना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें