भारत की स्वास्थ्य क्रांति की प्रतीक है, जन औषधि परियोजना - विधायक माहेश्वरी
भारत की स्वास्थ्य क्रांति की प्रतीक है, जन औषधि परियोजना - विधायक माहेश्वरी
राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर कहा कि यह दिवस देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में आई सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के माध्यम से आम नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग को उपचार में बड़ी राहत मिली है।
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बताया कि देशभर में 18,000 से अधिक जन औषधि केंद्र स्थापित हो चुके हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 10 लाख लोगों को बाजार मूल्य से 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस योजना के माध्यम से अब तक देशवासियों को 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है, जिससे उपचार का आर्थिक बोझ कम हुआ है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जहां देश में मात्र 80 जन औषधि केंद्र थे, वहीं आज इनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और मार्च 2026 तक 25,000 केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह योजना केवल दवा विक्रय तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का जन-केंद्रित अभियान है।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि इस पहल से उद्यमिता और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिला है। देश में लगभग एक लाख नए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं तथा 8,000 से अधिक जन औषधि केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से जन औषधि केंद्रों का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें