“एक जिला एक खेल–हॉकी” अभियान से उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच - माहेश्वरी
21 दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
“एक जिला एक खेल–हॉकी” अभियान से उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच - माहेश्वरी
21 दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
राजसमंद। विधानसभा क्षेत्र राजसमंद के ग्राम भाणा स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग, राजसमंद द्वारा बजट घोषणा की अनुपालना में पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत “एक जिला एक खेल–हॉकी” अभियान के तहत 21 दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही और समारोह को संबोधित किया।
विधायक माहेश्वरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर जिले के खिलाड़ियों को हॉकी खेल में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा तथा वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। “एक जिला एक खेल” अभियान के माध्यम से प्रत्येक जिले की खेल प्रतिभाओं को पहचान और उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का उद्देश्य पूरा हो रहा है।
शिविर में अर्जुन अवॉर्डी एवं पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दलजींदर सिंह खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देंगे। यह शिविर जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां उन्हें अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने सभी हॉकी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रशिक्षक, सम्मानित ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें