त्याग, राष्ट्रभक्ति और मातृशक्ति की प्रेरणा हैं ''माता पन्नाधाय'' - विधायक माहेश्वरी
त्याग, राष्ट्रभक्ति और मातृशक्ति की प्रेरणा हैं ''माता पन्नाधाय'' - विधायक माहेश्वरी
राजसमंद। राष्ट्रधर्म की प्रतिमूर्ति माता पन्नाधाय जी की 536वीं जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर राजसमंद के अणुव्रत विश्व भारती सभागार में राजस्थान गुर्जर महासभा और आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही और समारोह को संबोधित किया।
विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में माता पन्नाधाय जी के अद्वितीय त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन मातृशक्ति की सर्वोच्च आदर्श परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पन्नाधाय का बलिदान भारतीय इतिहास में राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग की अनुपम मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज समाज को माता पन्नाधाय के आदर्शों से प्रेरणा लेकर महिला सम्मान, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना चाहिए। महिला सशक्तिकरण को समाज के समग्र विकास का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक जनकल्याणकारी पहल कर रही है।
समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने माता पन्नाधाय जी के महान बलिदान को नमन करते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। साथ ही राष्ट्र चेतना, त्याग, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
विधायक माहेश्वरी ने राजस्थान गुर्जर महासभा, आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और आतिथ्य सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कालुलाल गुर्जर (प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान गुर्जर महासभा), हरिश्चन्द्र भाटी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा), गेहरीलाल गुर्जर (अध्यक्ष, महाबलिदानी पन्नाधाय स्मारक कमेटी), हेमराज पोसवाल (मालासेरी पुजारी जी), देवकीनन्दन गुर्जर, नानाजी गुर्जर (राष्ट्रीय अध्यक्ष), मोहनलाल गुर्जर (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, गुर्जर महासभा), पुरूषोत्तम फागना (पूर्व जिला परिषद सदस्य, जयपुर), भरत गुर्जर (पन्नाधाय वंशज), नाथु गुर्जर (संभागीय अध्यक्ष गुर्जर समाज), हजारी गुर्जर (जिलाध्यक्ष, राजसमंद गुर्जर समाज), भंवरसिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य अतिथि, समाजजन, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें