राजसमंद बार एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

राजसमंद बार एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

राजसमंद। जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को राजसमंद बार एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ।

आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में राजसमंद बार एसोसिएशन व जिले के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बढ चड कर उत्साह के साथ में भाग लिया। राजसमंद बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाए दी।

आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में राजसमंद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव कच्छावा, उपाध्यक्ष अक्षय पालीवाल, सचिव नरोत्तम पालीवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण मंडोवरा, खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री दिनेश पंचोली, सदस्य नीरू सोलंकी, श्याम लाल पालीवाल, रोड़ी लाल कुमावत, नीलेश खत्री, दिनेश खटीक, महेश सेन, राहुल सनाढ्य, सीनियर अधिवक्तागण संपत लड्ढा, राकेश पालीवाल एवं बार एसोसिएशन के समस्त सदस्यों ने भाग लिया एवं एक दूसरे को रंग लगा कर शुभकामनाएं दी। समारोह  में शामिल सभी अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम को ले कर हर्ष व्यक्त किया। आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में  कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया एवं बार एसोसिएशन राजसमंद के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू