विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण - विधायक दीप्ति माहेश्वरी

विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण - विधायक दीप्ति माहेश्वरी

राजसमंद विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को यदि समान अवसर, उचित मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्राप्त हो तो वे अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता के बल पर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

विधायक माहेश्वरी ने यह विचार मुम्बई स्थित तेरापंथ भवन, ठाकुर कॉम्प्लेक्स, कांदिवली पूर्व में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की पश्चिम भारत क्षेत्रीय परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित “शक्ति संगम रविवार” कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि आज की मातृशक्ति केवल परिवार तक सीमित नहीं रही है, बल्कि समाज, शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय और आर्थिक विकास सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रभावी भूमिका निभा रही है। महिलाओं की प्रतिभा, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता देश की प्रगति की सशक्त आधारशिला है।

विधायक दीप्ति ने बताया कि महिला सशक्तिकरण समग्र विकास की अनिवार्य आवश्यकता है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास, स्वास्थ्य जागरूकता तथा करियर के विविध अवसरों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति और युवा प्रतिभाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने प्रेरणादायक एवं सफल आयोजन के लिए भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान–पश्चिम भारत क्षेत्रीय परिषद के समस्त पदाधिकारियों, आयोजन समिति के सदस्यों, मातृशक्ति एवं समाजजन को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू