ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही अस्वीकार्य - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी याचिकावैज्ञानिक कचरा निस्तारण की मांग

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही अस्वीकार्य - विधायक माहेश्वरी

राजसमंद विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी याचिकावैज्ञानिक कचरा निस्तारण की मांग

राजसमंद। विधायक राजसमंद दीप्ति माहेश्वरी ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष महोदय को एक महत्त्वपूर्ण याचिका सौंपी है, जिसमें राज्य की समस्त नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार निस्तारण को सुनिश्चित करने तथा राजसमंद नगर परिषद में ध्वस्त हो चुकी कचरा निस्तारण व्यवस्था की तत्काल पुनर्स्थापना की मांग की गई है।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बताया कि राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिदिन 35 से 40 टन कचरा उत्पन्न होता हैकिंतु उचित अनुबंध के अभाव में समस्त अपशिष्ट निस्तारण व्यवस्था पूर्णतः ठप पड़ी है। डंपिंग यार्ड में खुले में कचरा जलाया जा रहा हैजिससे वातावरण में अत्यंत हानिकारक एवं विषैली गैसें फैल रही हैं। यह स्थिति न केवल पर्यावरण के लिए घातक हैअपितु सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार कचरे के खुले दहन से कार्सिनोजेनिक तत्व एवं रेडियोएक्टिव यौगिक वायुमंडल में मिलते हैंजो दमाफेफड़े की बीमारीकैंसर तथा अनेक गंभीर रोगों का कारण बन सकते हैं। डंपिंग यार्ड के समीप स्थित विद्यालयों एवं आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकविशेष रूप से बच्चे और वृद्धजनइस प्रदूषण से अत्यंत संकटपूर्ण स्थिति में हैं।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के तहत खुले में कचरा जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इस प्रकार की गतिविधियां प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सभी नगर निकायों में इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने मांग की कि राजस्थान की सभी नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक समान मानक संचालन प्रक्रिया लागू की जाए और उसकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र में चल रही निविदा प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर अपशिष्ट निस्तारण की व्यवस्था तत्काल पुनर्स्थापित की जाएताकि नागरिकों को स्वच्छसुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि स्वच्छतापर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कचरे की छंटाईरीसाइक्लिंगकंपोस्टिंग तथा वैज्ञानिक लैंडफिल जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं को लागू करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक पहल कर प्रदेश की नगर निकायों में प्रभावी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू