मेवाड़ यादव समाज महापंचायत एवं सामूहिक विवाह समिति के चुनाव-2026 हुए संपन्न

मेवाड़ यादव समाज महापंचायत एवं सामूहिक विवाह समिति के चुनाव-2026 हुए संपन्न

राजसमंद। मेवाड़ यादव महापंचायत के अध्यक्ष सुखदेव यादव एवं यादव युवा विकास संस्थान के अध्यक्ष राजकमल यादव की अध्यक्षता में यादव समाज द्वारा गठित निर्वाचन कमेटी द्वारा सनवाड़ में चुनाव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मुख्य संयोजक डॉ अर्जुन यादव कुंवारिया ने बताया कि चुनाव में मेवाड़ क्षेत्र से अलग-अलग गांव से 1835 समाज जनों ने मताधिकार का प्रयोग किया अध्यक्ष पद पर प्रशांत यादव व सोहन लाल यादव में से प्रशांत कुमार को 866 मत एवं सोहन लाल यादव को 874 मत प्राप्त हुए और 8 मत से सोहन लाल यादव विजय हुए।

सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष पद पर करण सिंह यादव 211 मतों से विजय हुए। मेवाड़ महापंचायत महामंत्री पद पर कमलेश यादव 143 मातो से विजय हुए।

चुनाव लोकतांत्रिक पद्धति से गुप्त मतदान के द्वारा किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के एक और उम्मीदवार लक्ष्मण यादव को मात्र 29 मत प्राप्त हुए। कुल 65 मत खारिज हुए।

मेवाड़ समाज के सभी समाज ने निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी एवं महापंचायत अध्य्क्ष सुखदेव यादव, निर्वाचन अधिकारी तरुण कुमार यादव एवं फतेह लाल यादव द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर युवा विकास संस्थान द्वारा निर्मित निर्वाचन कमेटी को उपर्णा एवं स्मृति चिन्ह, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संस्थान सचिव रामलाल यादव द्वारा सभी समाज जनों एवं निर्वाचन कमेटी का आभार व्यक्त किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू