45 दानवीरों के सम्मान समारोह की, नाथद्वारा श्रीमाली समाज ने की सराहना

सम्मान समारोह को समाज हित में एक प्रेरणादायक पहल बताया

45 दानवीरों के सम्मान समारोह की, नाथद्वारा श्रीमाली समाज ने की सराहना

सम्मान समारोह को समाज हित में एक प्रेरणादायक पहल बताया

राजसमंद । उदयपुर के टाइगर हिल, बड़गांव स्थित संस्कार भवन निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों के सम्मान में आयोजित समारोह की नाथद्वारा श्रीमाली ब्राह्मण समाज मेवाड़ संस्थान ने सराहना करते हुए इसे समाज हित में एक प्रेरणादायक पहल बताया है।

संस्थान के अध्यक्ष गुलाब शंकर दुर्गावत, सचिव अशोक श्रीमाली सहित पूरी कार्यकारिणी ने संस्कार भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली एवं उनकी टीम को इस आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही 36 वंशानुगत एवं 9 आजीवन सदस्य बने सभी 45 दानवीरों के योगदान की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के विकास में महत्वपूर्ण बताया।

समाज प्रवक्ता एडवोकेट योगेश श्रीमाली ने बताया कि उदयपुर में आयोजित इस सम्मान समारोह में भामाशाहों को सम्मानित किया गया, जो समाज में सहयोग और समर्पण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से निर्मित संस्कार भवन मेवाड़ क्षेत्र के श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। नाथद्वारा समाज ने इसे मेवाड़ के श्रीमाली समाज के लिए एक सकारात्मक और सराहनीय कदम बताया।

संस्थान की ओर से समाजसेवी दिनेश चन्द्र श्रीमाली, सूर्य प्रकाश श्रीमाली, निर्माण प्रमुख हरिश त्रिवेदी, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश श्रीमाली, वरिष्ठ जमनालाल औझा, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश श्रीमाली, पूर्व महामंत्री हेमंत त्रिवेदी, सूर्य प्रकाश जगनावत, मनीष श्रीमाली, प्रकाश औझा एवं श्रीकांता श्रीमाली सहित ट्रस्ट की पूरी कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू