सरकार राजसमंद के विकास के लिए प्रतिबद्ध - विधायक माहेश्वरी
बामनटुकड़ा में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
सरकार राजसमंद के विकास के लिए प्रतिबद्ध - विधायक माहेश्वरी
बामनटुकड़ा में सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
राजसमंद। क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजसमंद जिले के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत केलवा–आमेट रोड (राजमहल मार्बल) से बामन टुकड़ा तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 3.25 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह सड़क न केवल आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विधायक ने कहा कि वर्तमान में ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, विशेष रूप से बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है। इस सड़क के निर्माण के बाद बामन टुकड़ा सहित आसपास के गांवों को मुख्य मार्ग से सीधा और सुदृढ़ संपर्क मिलेगा, जिससे आवागमन तेज, सुरक्षित और सुगम होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क से किसानों को अपनी फसल मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी, जिससे उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी, वहीं व्यापारियों के लिए परिवहन लागत और समय दोनों में कमी आएगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी अधिक सुगम हो जाएगी, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को राहत मिलेगी।
विधायक माहेश्वरी ने यह भी कहा कि सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी आधारभूत सुविधाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की नींव होती हैं। राज्य सरकार इन सभी क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक एवं सरकार का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में इसी प्रकार विकास कार्यों की गति बनी रहेगी।
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें