सेंट पॉल्स के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम

सेंट पॉल्स के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम

राजसमंद रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि स्वरित रेगर ने 95.2% के साथ विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्षित धाकड़ 90.2% के साथ दूसरे स्थान तथा गौरव प्रजापत 90% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 
साथ ही ताहा सयानी 89.6%, तमन्ना मादरेचा 89% , प्रज्ञा जिंगर 89 % , कुशाग्र नागर 88.6%, तनवीर जैन 87.6 % आदि विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि कुल 25 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए हैं और 68 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर अपनी सफलता का परचम लहराया है। 
अभी कुछ विद्यार्थी अपने परिणाम में सुधार के लिए दूसरी बार परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं और यकीनन ही और अधिक अंक अर्जित करेंगे।विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों एवं अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई देकर आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू