महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मनाया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मनाया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

राजसमंद। जिले के कुंवारिया समीपवर्ती गोगाथला ग्राम पंचायत परिसर में शुक्रवार को महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत गोगाथला के भारत निर्माण सेवा केंद्र पर प्रशासक छोगा लाल सालवी के नेतृत्व में पंचायती राज विभाग से जुड़े हुए कर्मचारियो, आजीविका मिशन के सदस्यों, ग्रामीण महिला पुरुषों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश के महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए देश और गांव के विकास तथा स्थानीय स्वशासन और लोकतंत्र की मजबूती और लोकतंत्र को जमीन स्तर पर पहुंचाने के लिए 24 अप्रैल 1993 को लागू किए गए 73 वे संविधान संशोधन  के मूल उद्देश्यों को याद किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पंचायती राज को सशक्त करने का सकल्प किया गया।

इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक लक्ष्मण कुमावत, पशु धन निरीक्षक छोटू लाल कुमावत, ग्रामीण नारु लाल भील,  कस्तूरी बाई और स्कूली छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू