साकेत साहित्य संस्थान जिला कार्यकारिणी राजसमंद की द्वितीय त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

साकेत साहित्य संस्थान जिला कार्यकारिणी राजसमंद की द्वितीय त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

राजसमंद ।  जिला मुख्यालय राजसमंद में साकेत साहित्य संस्थान की दूसरी त्रैमासिक बैठक अध्यक्ष वीणा वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। महासचिव कमल अग्रवाल ने बताया कि बैठक में पिछले तीन माह में संस्थान के समस्त नवाचारों, क्रियाकलापों और व्यय पर चर्चा एवं समीक्षा की गई। 

संस्थान के कोषाध्यक्ष राधेश्याम राणा ने विश्व जल दिवस पर प्रकाशित पुस्तक 'जल ही जीवन है' की समीक्षा प्रस्तुत की साथ ही विगत तीन माह का लेखा विवरण कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत किया।

इसके बाद कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की उपस्थिति व सहमति से आगामी तीन माह में संस्थान के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें अप्रैल माह में जिले के कुछ चयनित विद्यालयों में काव्य गोष्ठी का आयोजन, संस्थान की कैटलॉग निर्माण, वेबसाइट निर्माण, आगामी पुस्तक के संपादन को प्रमुखता से निर्धारित किया गया। संस्थान के आगामी पुस्तक प्रकाशन हेतु  डॉ.संपत रैगर  को मुख्य संपादक और चंद्रशेखर नारलाई, माधव जटिया की सह संपादक नियुक्त किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ बाल साहित्यकार कुसुम अग्रवाल को "साहित्य संयोजक " के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

बैठक में संस्थान के सभा अध्यक्ष एवं शिक्षाविद दिनेश श्रीमाली, उपाध्यक्ष नारायण सिंह राव, महासचिव कमल अग्रवाल, वरिष्ठ एवं बाल साहित्यकार कुसुम अग्रवाल ,साकेत की जिला महिला मंत्री विशाखा तिवारी, सह सचिव कुमार दिनेश, गोष्ठी प्रभारी  चंद्रशेखर नारलाई, गोष्ठी सह प्रभारी डॉ संपत रैगर, आईटी सेल प्रभारी माधव जटिया सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू