कार्यक्रम में श्रीमाली समाज के 45 दानीवीरों का किया सम्मान
श्रीमाली समाज का अत्याधुनिक भव्य भवन, भामाशाहो से ही संभव हुआ - रविन्द्र श्रीमाली
कार्यक्रम में श्रीमाली समाज के 45 दानीवीरों का किया सम्मान
राजसमंद । समाज का सर्वांगीण विकास भामाशाहो के योगदान से ही संभव है इसी से समाज निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर होगा। ये विचार श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्कार भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली ने भामाशाहो के द्वारा टाईगर हील बडग़ॉव स्थित संस्कार भवन निर्माण के लिये दिये गये आर्थिक सहयोग के दानदाताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि समाज का यह अत्याधुनिक व भव्य भवन जिसमें पांच हजार स्क्वायर फीट की भोजनशाला व हॉल, अत्याधुनिक 38 कमरे , लगभग दस हजार स्क्वायर फीट का एसी युक्त हाल, 22 हजार स्क्वायर फीट का बड़ा गार्डन व अन्य सुविधाए समाजजनो व भामाशाहो के सहयोग से ही संभव हो पाया है। जो समाज के लिये अनुकरणीय है व समाज के लिये उपयोगी होगा।
ट्रस्ट के सचिव सुनील अचलावत ने बताया कि इस अवसर पर समाज के 36 लोगो ने एक लाख रुपये देकर वंशानुगत सदस्य व 9 लोगो ने पचास हजार रुपए देकर आजीवन ट्रस्ट के सदस्य बने, जिनका मोतियो की माला पहनाकर ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाज सेवी दिनेश चन्द्र श्रीमाली, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश श्रीमाली, उप कोषाध्यक्ष कमलेश श्रीमाली, ट्रस्ट के निर्माण प्रमुख हरिश ञिवेदी, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश श्रीमाली, वित्त समिति के ललित श्रीमाली, वरिष्ठ जमनालाल औझा, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश श्रीमाली, समाज के पूर्व महामंञी हेमन्त ञिवेदी, सूर्य प्रकाश जगनावत, मनीष श्रीमाली, प्रकाश औझा, श्रीकांता श्रीमाली सहित बड़ी संख्या में नये बने ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील अचलावत सचिव श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्कार भवन ट्रस्ट, उदयपुर के द्वारा किया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें