भावा उमावि में विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी
भावा उमावि में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
भावा उमावि में विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी
भावा उमावि में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
राजसमंद। कुंवारिया तहसील क्षैत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावा में शुक्रवार को विधिक साक्षरता शिविर अंतर्गत परिवर्तनकारी मंगलवार अभियान का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला विधिक सलाहकार प्रभात सिंह तथा सहायक राधेश्याम राजपुरोहित के द्वारा कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा तथा विधिक जागरूकता संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
विद्यालय परिसर में "कोर्ट वाली दीदी ''सुझाव पेटी लगाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सीमा गहलोत के द्वारा की गई। इस आयोजन में समस्त स्टाफ योजना गुरदीप, निर्मला साहू, लीला सालवी, निर्मला दाधीच, गायत्री, अनुराधा, मांगीलाल कुमावत, विमला, साक्षी, भाग्यश्री, कविता, हेमलता मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत दिनेश चंद्र रैगर द्वारा किया गया।
श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम पर किया अभिनंदन
भावा उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10 व 12 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम रहने पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ विद्यालय शिक्षा जिलाध्यक्ष सतीश आचार्य, शंकर माली, विनोद आचार्य, गणेश लाल, ख्याली लाल आदि के द्वारा प्रधानाचार्य सीमा गहलोत सहित पूरे विद्यालय स्टाफ को बधाई दी गई पगड़ी तथा इकलई पहनना का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य सीमा गहलोत द्वारा संगठन का आभार प्रकट किया गया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें