श्रीमाली समाज का अखिल भारतीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट व वार्षिक अधिवेशन 23 से

नाथद्वारा में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन 23 मई से 25 मई तक 

श्रीमाली समाज का अखिल भारतीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट व वार्षिक अधिवेशन 23 से 

नाथद्वारा में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन 23 मई से 25 मई तक 

राजसमंद। जिले में प्रभु श्रीनाथ जी की नगरी नाथद्वारा में श्रीमाली समाज का अखिल भारतीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट व वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 23 से प्रारम्भ होगा।

नाथद्वारा श्रीमाली समाज के प्रवक्ता योगेश श्रीमाली ने बताया कि श्रीमाली युवा संगठन की बैठक महालक्ष्मी मंदिर, समाज भवन, सुखाडिय़ा नगर नाथद्वारा में अध्यक्ष गुलाब श्रीमाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय श्रीमाली समाज नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट टेनिस बॉल से एवं वार्षिक अधिवेशन 23 मई से 25 मई 2026 तक नाथद्वारा में आयोजित किया जाएगा। 

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी पुरुषोत्तम श्रीमाली, रामचंद्र श्रीमाली, सचिव अशोक श्रीमाली, कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर श्रीमाली, सुभाष श्रीमाली उपस्थित रहे। युवा संरक्षक मंडल से चंद्रेश श्रीमाली, महेश श्रीमाली, योगेश श्रीमाली एडवोकेट, प्रिय रंजन श्रीमाली, ललित श्रीमाली ने मार्गदर्शन दिया।

बैठक में युवा संगठन की ओर से अध्यक्ष पूरण श्रीमाली, संगठन मंत्री हितेश श्रीमाली, सचिव कपिल श्रीमाली, युवा खेल मंत्री ऐश्वर्या श्रीमाली, दीपक श्रीमाली, नितिन श्रीमाली, कृष्णवल्लभ श्रीमाली, हर्षद श्रीमाली, दीपेश श्रीमाली, जीतू श्रीमाली, महेंद्र श्रीमाली, गोविंद श्रीमाली, नैतिक श्रीमाली उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सूचना एवं मीडिया व्यवस्था की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी भूपेश श्रीमाली को सौंपी गई।  बैठक में टूर्नामेंट के नियम, पंजीकरण प्रक्रिया एवं स्वागत समिति के गठन पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। आयोजकों ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू