महाराणा प्रताप का 450वां विजय दिवस 17 जून को मनाया जाएगा

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आमेट के घुमंतू छात्रावास विद्या निकेतन में बैठक का आयोजन

महाराणा प्रताप का 450वां विजय दिवस 17 जून को मनाया जाएगा

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आमेट के घुमंतू छात्रावास विद्या निकेतन में बैठक का आयोजन

राजसमंद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत के सानिध्य में उदयपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की ऐतिहासिक हल्दीघाटी विजय का 450वां विजय दिवस समारोह 17 जून को मनाया जाएगा।

संघ के चित्तौड़ प्रांत में मेवाड़ एवं वागड़ के संयुक्त सम्मेलन के उपलक्ष में यह कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आमेट के घुमंतू छात्रावास विद्या निकेतन में एक बैठक हुई। बैठक में जिले के प्रत्येक खंड एवं नगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक नारायण लाल उपाध्याय एवं  जिला सह कार्यवाह कैलाश चंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य से अवगत कराया। नारायण लाल उपाध्याय ने बताया कि 17 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में आमेट जिले से सभी जाति, बिरादरी के प्रमुख जन, प्रबुद्ध नागरिक, युवा मातृशक्ति और विभिन्न संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे उन्होंने बताया कि हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप की विजय हुई थी लेकिन योजनाबध्य ढंग से गलत विमर्श तैयार कर उनके पराक्रम को कमतर दिखाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिले की टोली की घोषणा की गई जिसमें जिला के संयोजक कैलाश चंद्र शर्मा सहसंयोजक करण सिंह राव एवं खंडों के संयोजक सहसंयोजक  की घोषणा भी की गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मातृकुंडिया बांध जलभराव की समस्या का होगा स्थाई समाधान- विधायक माहेश्वरी

लविश ओस्तवाल बने कुंवारिया के पहले पायलट

फियावड़ी के देव मगरी पर दस दिवसीय मंगरी श्याम भैरवनाथ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 फरवरी से होगा शुरू